ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: अनंत-राधिका की शादी और आपातकाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: अनंत-राधिका की शादी और आपातकाल

By Om Prakash Verma
Published: July 13, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया गया है. उधर अनंत-राधिका की शादी के डीटेल्स आ रहे हैं. चारों तरफ चर्चा है तो केवल अनंत और राधिका की शादी की. लोगों ने शादी का एक-एक डीटेल नोट किया है और अपने-अपने ज्ञान का परिचय भी दे रहे हैं. कुछ लोग इसे जियो द्वारा बढ़ाए गए रिचार्ज पैक की कीमत से जोड़ कर मसखरी कर रहे हैं तो कोई इस शादी में हो रहे अनाप-शनाप खर्च पर छाती पीट रहे हैं. वैसे देखा जाए तो छाती पीटने की कोई खास वजह नहीं है. मिडिल क्लास, खासकर लोअर मिडिल क्लास लड़की की शादी में बर्बाद होने का पूरा सामान लेकर चलता है. औकात से ज्यादा खर्च करता है. कर्ज में डूब जाता है. अंबानी परिवार के साथ ऐसा कुछ नहीं होने वाला. फर्क यह भी है कि यह रकम वरपक्ष द्वारा खर्च की जा रही है. अंबानी परिवार जो भी कर रहा है अपनी हैसियत के अनुसार ही कर रहा है. आम आदमी के लिए यह शादी एक फिल्म देखने जैसी है. वैसे सीरियल देखने वालों को भी इसमें कुछ आनंद आएगा. अब आते हैं उससे कहीं ज्यादा जरूरी खबर पर. देश ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है. इसी तारीख को 1975 में देश में पहला औऱ अब तक का एकमात्र आपातकाल लगाया गया था. यह एक विलक्षण घटना थी. देश पर ऐसा कोई भी संकट नहीं आया था जिसके कारण संवैधानिक दृष्टि से आपातकाल लगाया जा सके. संविधान में स्पष्ट उल्लेख है कि कब और किन परिस्थितियों में आपातकाल लगाया जा सकता है. यदि युद्ध, बाहरी आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह के कारण भारत की सुरक्षा को खतरा हो तो राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की जा सकती है. 21 महीने तक चले इस आपातकाल के दौरान असंख्य लोगों को बिना कोई कारण बताए जेलों में ठूंस दिया गया. कुछ आंदोलनकारियों के लिए आपातकाल एक वरदान साबित हुआ. जेलखानों से वो तप कर निकले. 21 महीने बाद जनता ने इंदिरा सरकार को सबक भी सिखाया. इस चुनाव में इंदिरा गांधी नीत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आर) को 198 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा और वह 154 सीटों पर आ गई. पहली बार देश को गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री मिला. पर कांग्रेस विरोधी यह लहर ज्यादा दिन नहीं चल पाई. सातवीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव तक देश आपातकाल के दर्द को भुलाकर आगे बढ़ चुका था. कांग्रेस एवं सहयोगी दलों ने जोरदार वापसी की. जनवरी 1980 में इंदिरा दोबारा देश की प्रधानमंत्री बन गईं. यही जीवन की रीत है. ऐसा शायद ही कोई मनुष्य या परिवार होगा जिसके जीवन में कभी कष्ट नहीं आया. पर वह उन्हें भूलकर आगे बढ़ता है और वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश करता है. इसलिए संविधान हत्या दिवस का औचित्य समझना जरा मुश्किल है. आखिर क्यों कुछ लोग अपनी सफलता की बातें कम और दूसरों की विफलता की बातें ज्यादा करते हैं.

shreekanchanpath 113 # 05 February 2025
देखें VIdeo : वंदेभारत एक्सप्रेस देखने में मस्त थे लोग, इधर युवक चुराने लगा मोबाइल… स्टेशन पर ही पिट गया बदमाश
राज कुंद्रा का पोर्न रैकेट: वेबसीरीज में काम का प्रलोभन देकर ऑडिशन के बहाने बनती थी अश्लील फिल्म…. पुलिस ने किए कई खुलासे
खुर्सीपार में ट्रक कंडक्टर से लूट, हाइवे पर हवा जांचने उतरा था हेल्पर… लूट कर भागे बदमाश
अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे अथिया और केएल राहुल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्थान को छत्तीसगढ़ ने दी बड़ी राहत, भजनलाल ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार राजस्थान को छत्तीसगढ़ ने दी बड़ी राहत, भजनलाल ने जताया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार
Next Article जयसिंह के घर बनाने का सपना हुआ साकार, पक्के मकान में एकल बत्ती कनेक्शन की दी गई सुविधा जयसिंह के घर बनाने का सपना हुआ साकार, पक्के मकान में एकल बत्ती कनेक्शन की दी गई सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?