ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज कुंद्रा का पोर्न रैकेट: वेबसीरीज में काम का प्रलोभन देकर ऑडिशन के बहाने बनती थी अश्लील फिल्म…. पुलिस ने किए कई खुलासे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeaturedNational

राज कुंद्रा का पोर्न रैकेट: वेबसीरीज में काम का प्रलोभन देकर ऑडिशन के बहाने बनती थी अश्लील फिल्म…. पुलिस ने किए कई खुलासे

By @dmin
Published: July 21, 2021
Share
Raj Kundra case: No relief from court. Raj Kundra will remain in police custody till July 27
Raj Kundra case: No relief from court. Raj Kundra will remain in police custody till July 27
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। मालवणी में अश्लील फिल्म के संबंध में फरवरी 2020 में केस दर्ज होने के चार महीने बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि नवोदित अभिनेत्रियों को वेब सीरीज अच्छे ब्रेक का प्रलोभन देकर ऑडिशन के लिए बुलाया जाता था। जहां उन्हें अश्लील दृश्य करने के लिए बाध्य किया जाता था।

संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि नई महिला कलाकार वेबसीरीज या शार्ट फिल्म में अच्छा ब्रेक पाने के चक्कर में इस रैकेट में फंस गई थी। राज की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री व मॉडल सागरिका सोना सुमन का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें भी ऑडिशन के नाम पर अश्लील ऑडिशन का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडेय पुलिस में अपना बयान पहले ही दर्ज करा चुकी हैं। मिलिंद भारंबे ने बताया कि इस रैकेट में फंसी कुछ लड़कियां पुलिस की क्राइम ब्रांच के पास आई थी, जिससे यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें कुछ निर्माता भी हैं, जो इस अश्लील फिल्म के कारोबार में शामिल थे। कहा जा रहा है कि इससे राज कुंद्रा मोटी रकम कमा रहा था, जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिला कलाकारों को मात्र 8 से 10 हजार रुपये ही मिलता था। पुलिस ने पहले वियानी कंपनी के इंडिया हेड उमेश कामत को गिरफ्तार किया थ। उससे पूछताछ के आधार पर राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया। इससे राज कुंद्रा लाखों की कमाई कर रहा था, जबकि उसके जाल में फंसने वाली महिला कलाकारों को मात्र 8 से 10 हजार रुपये ही मिलता था।

आईपीएल सट्टेबाजी से लेकर बिटकॉइन तक विवादों में रहा कुंद्रा
राज कुंद्रा आईपीएल सट्टेबाजी से लेकर बिटकॉइन आदि मामले में विवादों में रहा है, मगर इस बार उस पर शिकंजा कस गया है। अश्लील फिल्म को लेकर सबसे पहले साइबर क्राइम में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद मलाड के मालवणी में दो मामले दर्ज हुए और फिर पुणे के लोनावाला में भी एक एफआईआर दर्ज हुई है। राज कुंद्रा की विआन गेमिंग प्रा.लि. कंपनी का लंदन की कैनरिन नामक कंपनी से टाईअप है। कैनरिन कंपनी राज कुंद्रा के जीजा की है। इस कंपनी का हॉटशॉट्स एप भी है जिसे गूगल और एपल के जरिए डाउनलोड किया जा सकता था। हालांकि, पोर्न फिल्म का प्रसारण होने के कारण साल 2020 में गूगल और एपल कंपनी ने हॉटशॉट एप को हटा दिया था। पुलिस ने बताया कि अलग-अलग एप थे, जिस पर इसकी सामग्री बेची जाती थी।

हर रोज 1.85 लाख रुपये की हो रही थी कमाई
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद व्हाट्सएप चैट सामने आया है, जिससे यह खुलासा हुआ है कि राज ने पोर्न फिल्म के कारोबार में मोटी रकम कमाई है। चैट के अनुसार, कुंद्रा एप लाइव शो के माध्यम से रोजाना 1.85 लाख रुपये और फिल्मों के जरिये रोजाना 4.53 लाख रुपये कमा रहा था। हॉटशॉट्स एप पर 20 लाख ग्राहक थे। इधर अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी मंगलवार को अपने टीवी रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4Ó की शूटिंग पर नहीं पहुंचीं। सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक शो की शूटिंग के लिए शिल्पा शेट्टी को दिन की शिफ्ट में पहुंचना था और उनका कई घंटे तक सेट पर लोगों ने इंतजार किया। मुंबई पुलिस के सूत्र बताते हैं कि राज कुंद्रा की कारोबारी भागीदार होने के चलते शिल्पा शेट्टी से भी इस मामले में जल्द पूछताछ होनी है।

यशस्वी व विराट के शतकों से पर्थ टेस्ट भारत की मुट्ठी में, सर डॉन ब्रेडमेन से आगे निकले विराट कोहली
अजब प्रेम- गजब फैसला : दामाद का सास पर आया दिल, ससुर को लगी भनक तो कर दिया यह कांड
वेदांता एल्यूमिनियम ने भारतीय मानक ब्यूरो से सातवां प्रमाणन प्राप्त किया
Breaking News : शेयर में हेरफेर कर 80 करोड़ की धोखाधड़ी, दुर्ग के कोठारी परिवार पर दर्ज होगी एफआईआर… कोर्ट ने दिया आदेश
आईबीआईटीएफ ने आईआईटी भिलाई में किया GENESIS इनोवेशन सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises गोधन न्याय योजना का एक वर्ष पूरा…. सीएम बघेल ने कहा आने वाले वर्षों में जैविक राज्य के रूप में स्थापित होगा छत्तीसगढ़
Next Article 31 thousand rupees earned by selling dung deposited in one week आसमान से आ रही आफत: 24 जुलाई को पृथ्वी से टकरा सकता है स्टेडियम जितना विशाल एस्टेरोइड…. जाने क्या हो सकता है खतरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?