ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: महंगाई और बढ़ते अपराध के बीच सीधा संबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: महंगाई और बढ़ते अपराध के बीच सीधा संबंध

By Om Prakash Verma
Published: March 2, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
विभिन्न कारणों का हवाला देकर सरकार अपनी आमदनी तो बढ़ा लेती है पर उसे गरीबों को भी बताना चाहिए कि वे अपनी आमदनी कैसे बढ़ाएं. पहले ही आसमान को छू रही रसोई गैस और ईंधन की कीमतों ने महंगाई में हाहाकारी इजाफा कर रखा है. अब सरकार ने रसोई गैस के दामों में फिर से 50 से 350 रुपए तक की वृद्धि कर दी है. इसका असर न केवल घरेलू बजट पर पड़ेगा बल्कि जो लोग मजबूरी में बाहर खाते हैं, उनकी जेबें भी कटेंगी. कीमत बढ़ाकर अपने घाटे की भरपाई करना सरकार के लिए आसान है पर देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी के पास इसका कोई विकल्प नहीं है. एक लंबे समय से वह अपना पेट काटकर जी रहा है. अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए एक शोध के आंकड़ों की मानें तो देश के 67 प्रतिशत परिवारों की आमदनी 10 हजार रुपए महीने से कम है. परिवहन की लगातार बढ़ती कीमतों ने उसे अपने घर के आसपास कैद कर दिया है. शहर छोड़कर नौकरी के लिए 50 किलोमीटर तक जाना भी उसके लिए असंभव हो चुका है. सरकारी मोटा अनाज खाकर वह किसी तरह जिंदा तो है पर इसका विपरीत प्रभाव उसकी कार्यक्षमता पर पड़ रहा है. अर्थशास्त्र का मोटा सा सिद्धांत है कि ईंधन खर्च बढ़ने से महंगाई बढ़ती चली जाती है. चावल, खाद्य तेल और मसालों की कीमतों में लगभग 100 प्रतिशत का इजाफा पिछले कुछ वर्षों में हो चुका है. लाखों रुपए और सालों की मेहनत से हासिल की गई डिग्रियां भी युवाओं को ढंग का रोजगार नहीं दिला पा रही हैं. इधर, लोगों के सपने बड़े होते चले जा रहे हैं. इन सपनों को पूरा करने के लिए उसके पास सरकार जैसा कोई शार्टकट नहीं है. उनके लिए सिर्फ अपराध के रास्ते खुले हैं. ‘जामताड़ा’ तो इस समुद्र में तैरते हिमशिला का सिरा मात्र है. चोरी, छिनतई, अवैध उगाही, ठगी और इसके परिणामस्वरूप होने वाली हिंसक वारदातों को इसमें जोड़ लें तो देश का युवा तेजी से अपराधों की ओर बढ़ रहा है. 2017 में आंध्रप्रदेश में सायबर फ्रॉड के 166 मामले दर्ज किये गये थे जबकि 2020 में यह आंकड़ा 764 तक पहुंच गया. इसी अवधि में छत्तीसगढ़ में मामले 33 से 71 तक पहुंच गए. गुजरात में मामले 123 से बढ़कर 205, तो बिहार में 427 से बढ़कर 1294 हो गए. महाराष्ट्र में 1426 से 2032, ओडीशा में 333 से 1079, तेलंगाना में 277 से बढ़कर 3316 मामले दर्ज किये गये. अरुणाचल और गोआ ने भी 2020 में अपना खाता खोल लिया. सरकार यदि वाकई देश को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना चाहती है तो उसे बढ़ती महंगाई और अपराध के बीच के सीधे संबंधों को समझना होगा. समझना होगा कि अपराधों का ग्राफ इसी तरह बढ़ता रहा तो आर्थिक तरक्की के सारे आंकड़े धरे के धरे रह जाएंगे और अर्थव्यवस्था जर्जर हो जाएगी.

बेकाबू हो रहे कोरोना के बीच ऐक्शन में मोदी, स्थिति का जायजा लेने बैठक बुलाई
दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड रायपुर द्वारा रामनगर में श्रमिक चौपाल का आयोजन
ट्विटर को दिए कई मौके, जानबूझकर नहीं माना नया आईटी कानून-केन्द्र
स्टेट लेवल शूटिंग चैंपियनशिप में दुर्ग पुलिस के जवान ने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज, एसपी सहित अन्य अफसरों ने दी बधाई
सम्राट पृथ्वीराज: फिल्म में 6 किलो के कॉस्ट्यूम पहनने पर अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट, बोले- वो सच में असली योद्धा थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप प्रसव पीड़ा से पांच घंटे अस्पताल में तड़पती रही महिला, गर्भ में बच्चे की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
Next Article एससी का फैसला: डीए मामले में फिर से खुलेगी फाइल, रमन सिंह के करीबी रहे अमन सिंह पर कसेगा शिकंजा एससी का फैसला: डीए मामले में फिर से खुलेगी फाइल, रमन सिंह के करीबी रहे अमन सिंह पर कसेगा शिकंजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?