ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कौशल विकास योजना और नौकरियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कौशल विकास योजना और नौकरियां

By Om Prakash Verma
Published: February 2, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
कौशल विकास योजना को पलीता लग गया है. शिक्षा माफिया ने इसपर कब्जा कर लिया है. बच्चों को भर्ती कर लिया जाता है. सरकार से बिल भी वसूल लिया जाता है. बच्चों को प्रमाणपत्र भी मिल जाता है पर उन्हें नौकरियां नहीं मिलतीं. यहां नौकरियों के आशय को भी समझना होगा. यदि नौकरी का मतलब केवल सरकारी नौकरी है तो यह ख्वाब तो कभी पूरा नहीं हो सकता. नौकरी का मतलब यदि रोजगार से है तो 60 से 70 फीसदी प्रशिक्षितों को रोजगार मिल जाता है. वैसे भी लोग क्या उम्मीद कर रहे थे. कौशल विकास का सर्टिफिकेट लेकर लोग आईटीआई और पालीटेक्नीक को मात दे देंगे? यदि ऐसा सोचा था तो गलत सोचा था. ऐसा कभी हो नहीं सकता. देश में आज रोजगार और स्वरोजगार की बातें हो रही हैं. जिस किसी ने भी अच्छे संस्थान से अपनी पसंद के क्षेत्र में कौशल विकास किया होगा, वह ज्यादा दिनों तक खाली नहीं बैठेगा. अच्छे संस्थान से यहां आशय बड़े संस्थान से नहीं है. अच्छे संस्थान से मतलब ऐसे संस्थान से है जो प्रशिक्षुओं को हैण्ड्सऑन ट्रेनिंग उपलब्ध कराता हो. प्रशिक्षु कोई न कोई हुनर सीखकर निकलता हो. प्रशिक्षण के नाम पर एक दो टाइमपास टाइप के प्रशिक्षक रखकर लोग केन्द्र चला रहे हैं. प्रशिक्षु भी टाइम पास ही कर रहे हैं. इन्हें किसी संस्थान में हैण्ड्सऑन ट्रेनिंग के लिए भेजा भी जाता है तो वहां इनसे चपरासी का काम ही लिया जाता है. यह काम वह बिना किसी प्रशिक्षण के भी कर सकता था. भिलाई की एक नामचीन संस्था भी कौशल विकास करवा रही है. यहां बेडसाइड अटेंडेंट का कोर्स चलता है. भिलाई इस्पात संयंत्र मेन हॉस्पिटल में बेडसाइड अटेंडेंट का कार्य पास के मोहल्ले में रहने वाली महिलाएं करती थीं. बिना किसी प्रशिक्षण के भी नर्सों के सहयोग से वे स्वयं को मरीजों की जरूरत के अनुसार ढाल लेती थीं. रोगी की स्थिति के अनुसार 500 से 1000 रुपए प्रतिदिन तक वे कमा लेती थीं. बाद में मोहल्ला यहां से हटा दिया गया पर कुछ महिलाएं अब भी यहां सेवा दे रही हैं. सर्टिफिकेट प्रेमी भारत में इस कार्य के लिए सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ कर दिया गया. 19-20 साल के युवा प्रशिक्षण लेने पहुंचे. उन्हें लगा होगा कि यह कोई नर्सिंग का कोर्स है जिसमें वर्दी पहनकर हाथ में ट्रे लेकर घूमना रहेगा. कौशल विकास में नाम लिखाने के बाद जब ये ट्रेनिंग के लिए अस्पताल पहुंचे तो इनकी आंखें खुलीं. पता चला कि यह तो आयागिरी का काम है. दिल टूट गया पर किसी तरह कोर्स पूरा कर लिया. स्टाइपेंड लिये और अलग हो गए. इस तरह के कार्यों को दिल से स्वीकार करने की एक उम्र होती है. युवा इसमें रुचि लेंगे, ऐसा सोचना भी नादानी है. वैसे एक अच्छी बात यह है कि बावजूद इस तरह के फालतू कोर्स के छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर घट रही है. ताजा आंकड़ों की मानें तो प्रदेश में केवल 0.5 प्रतिशत बेरोजगारी है.

लोहारीडीह कांड : आरोपी की जेल में मौत पर डिप्टी सीएम का एक्शन, एएसपी विकास कुमार सस्पेंड
शिवसेना नेता संजय राउत पहुंचे ईडी दफ्तर, बोले- मुझे किसी भी बात का डर नहीं
shreekanchanpath 265 # 08 july 2024
माफी मुझे नहीं मोदी और शाह मांगनी चाहिए, जिन्होंने इकॉनामी को तबाह कर दिया: राहुल
लकड़ी लेने जंगल गए दो मजदूरों पर गिरी गाज, एक की मौत, दूसरा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी
Next Article हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आदेश: आरबीआई ने बैंकों से मांगी अदाणी समूह के ऋण व निवेश की जानकारी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद आदेश: आरबीआई ने बैंकों से मांगी अदाणी समूह के ऋण व निवेश की जानकारी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?