ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी

By Om Prakash Verma
Published: February 2, 2023
Share
रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी
रात की काली स्याह को तोड़ती उम्मीद की रोशनी का पुल हो रहा तैयार, कैमरे से हो रही निगरानी
SHARE

बीजापुर। नक्सलगढ़ में विकास की कवायद में तेजी लाने सरकार नई रणनीति पर अमल कर रही हैं। माओवाद प्रभावित इलाके में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र को जोडऩे वाले एक किलोमीटर लंबा पुल अब सुरक्षा बलों के साए में कैमरे की नजर और हाईमास्ट लाइट की रोशनी में बनेगा। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए सेतु निगम ने कवायद शुरू कर दी है। बहुत जल्द अब बेदरे में रात की काली स्याह को तोड़ती हुई उम्मीद की रोशनी का पुल बनकर तैयार होगा।

बीजापुर जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर बेदरे में दो साल पहले बीजापुर से महाराष्ट्र के नागपुर को जोडऩे के लिए 42 करोड़ रुपये की लागत से एक किमी लंबे पुल का निर्माण शुरू किया गया था। इस पुल पर 38 कॉलम खड़े किए जाने हैं। लेकिन नक्सल गतिविधि के चलते दो वर्षों में महज आठ कॉलम ही यहां खड़े हो पाए हैं।

फरवरी में कार्य की समयावधि भी खत्म हो रही है। पुल के निर्माण से जहां बीजापुर से सीधे महाराष्ट्र जुड़ जाएगा। वहीं बीजापुर जिले के नदी पार की पंचायतें भी जुड़ जाएंगी और वहां मुलभुत सुविधाएं ग्रामीणों को मिलने लगेंगी। इस पुल के निर्माण का ठेका अशोक मित्तल को दिया गया है। जिनसे पेटी में काम लेकर अंकित गुप्ता कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी ओर पुल के निर्माण के बाद से ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। बेदरे पुल के दूसरे छोर पर नुगुर व लंका गांव में बड़ी संख्या में जुटकर ग्रामीण इस पुल निर्माण का विरोध कर रहे हैं। बेदरे पुल का निर्माण पुलिस की सुरक्षा में लगातार करवाया जा रहा है। अब पुल के काम मे गति लाने सेतु विभाग रात में भी काम करवाने की तैयारी कर रहा हैं।

इसके लिए बाकायदा विभाग सुरक्षा की दृष्टि से कार्य स्थल पर कैमरे और हाई मास्ट लाइट लगवाने की कवायद की जा रही है। ब्रिज कॉर्पोरेशन के ईई बीएन खूंटे ने बताया कि क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए काम की गति को आगे बढ़ाया जा रहा है। विभाग अब नाइट में भी काम करवाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पहले कार्य स्थल पर कैमरे व हाई मास्ट लाइट लगवाने तैयारी की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इससे सुरक्षा भी होगी और काम में गति भी आएगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में काम का विस्तार कर लिया जाएगा। वहीं कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि बेदरे में बन रहा पुल बीजापुर से महाराष्ट्र को जोडऩे का काम करेगा। साथ ही नदी पार के दर्जनों गांवों तक विकास पहुंचेगा। स्कूल, अस्पताल, उचित मूल्य की दुकान नदी पार के गांव में खुलेंगे। ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने कहा कि पुल के निर्माण के बाद गांव में सुविधाओं के विस्तार के साथ ही वहां के लोग हम से जुड़ेंगे।

नक्सल खलल ने प्रभावित किया काम
ज्ञात हो कि बेदरे पुल निर्माण का काम जिस कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उस कंपनी के साइड इंजीनियर अशोक पवार और उनके एक सहयोगी जब साइड पर काम करा रहे थे। तब उन्हें नक्सली अगवा कर ले गए थे। परिजनों की अपील के बाद सातवें दिन नक्सलियों ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद से ही पुल का काम धीमा पड़ गया। पुल के निर्माण का विरोध अभी भी जारी है।

नोएडा में बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, 4 की हालत गंभीर; घटना के बाद चालक फरार
तो हमारा हाल भी श्रीलंका जैसा न हो जाए, फ्री बांटने वाली स्कीमों पर पीएम मोदी से बोले अफसर
Breaking News : किन्नरों के हंगामे के बाद जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की मांग, डॉक्टरों व स्टाफ नर्स ने दिया धरना
चांद के बाद सूरज पर जाने को तैयार, कल लॉन्च होगा आदित्य-एल1, सफलता के लिए इसरो चीफ पहुंचे मंदिर
बिलासपुर का कोपरा जलाशय : लोगों व महिला समूहों के सहयोग से बनेगा आदर्श इको-टूरिज्म स्पॉट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एलएसी और हिंद महासागर में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, इन दो देशों के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील एलएसी और हिंद महासागर में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, इन दो देशों के बीच जल्द हो सकती है बड़ी डील
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कौशल विकास योजना और नौकरियां

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?