ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुंडरदेही पुलिस का प्रयास रंग लाया: टूटने से बचा पति-पत्नी का रिश्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

गुंडरदेही पुलिस का प्रयास रंग लाया: टूटने से बचा पति-पत्नी का रिश्ता

By @dmin
Published: August 6, 2020
Share
Gundardhi police's effort pays off: husband-wife relationship broken
Gundardhi police's effort pays off: husband-wife relationship broken
SHARE

बालोद। जिले के गुंडरदेही थाने में पति पत्नी के बीच विवाद का एक मामला पहुंचा था। स्थिति इस हद तक आ पहुंची थी कि पति-पत्नी एक दूसरे का चेहरा देखना तक पसंद नहीं कर रहे थे। दोनों एक दूसरे से अलग रहना चाह रहे थे। पत्नी के परिजन भी थाने आ धमके थे और पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा कर उससे छुटकारा पाना चाह रहे थे। थाने में शिकायत दर्ज होने वाली थी कि वहां के गुण्डरदेही पुलिस ने दोनों के बीच दूरियां खत्म करने की कोशिश की।

लगभग 15 मिनट तक पति पत्नी को बैठाकर पुलिस ने समझाया कि आखिर दोनों के बीच विवाद की वजह क्या है। कुछ बातें निकल कर आई गुण्डरदेही पुलिस ने दोनों को समझाया कि शक पति पत्नी दोनों की जिंदगी बर्बाद कर देती है। कभी एक दूसरे पर शक ना करें। छोटी छोटी बातें हर घर में होती है। उन्हें इग्नोर करके चले तभी हम गृहस्थ जीवन को अच्छे से चला सकते हैं। उन्होंने समझाया कि पति-पत्नी 100 प्रतिशत एक दूसरे के लिए काबिल या सही हो, ऐसा बहुत कम होता है। एक दूसरे में कुछ ना कुछ कमियां होती है। जिन्हें हमें स्वीकार करके चलना होता है। हम चाहेंगे कि सामने वाला हम जैसा हो वैसे ही मिले तो यह मुश्किल होता है, इसलिए एक दूसरे को जिंदगी में एडजस्ट करना ही पड़ता है। पति-पत्नी इस बात को समझें और दोनों फिर साथ रहने के लिए राजी हुए और फिर कभी झगड़ा ना करने की बात कहने लगे।

पत्नी कहती थी देर रात तक घर आता था पति पत्नी का कहना था कि उनका पति देर रात को घर आता है, इससे उन्हें शक होता था तो वहीं पति सवाल पूछे जाने पर झगड़ा करने लगता था। छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच विवाद बढ़ जाता था और शादी के कुछ साल बाद ही रिश्ते में दरार पड़ गई थी और दोनों अलग अलग रहने की बात करते हुए थाने तक आ पहुंचे थे लेकिन यहां पुलिस की समझाइश ने दोनों के रिश्ते की दरार को भर दिया और फिर साथ रहने को राजी हो गए और खुशी-खुशी अपने घर लौटे। दंपती ने गुण्डरदेही पुलिस को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी जिंदगी को बिखरने से बचा लिया। उन्हें नई शुरुआत करने को कहा कि जिंदगी की गाड़ी पति-पत्नी रूपी दो पहियो से ही चलती है। जिंदगी में उतार चढ़ाव लगा रहता है। एक दूसरे का साथ निभाते हुए चलिए। एक दूसरे के काम आए कोई तीसरा काम नहीं आएगा। पुलिस के द्वारा जिंदगी की नसीहत के पाठ के साथ दोनों को अलग होने से बचा लिया और जो अलग होने के लिए थाने आए थे वह फिर साथ होकर अपने घर लौटे।

राज्यपाल सुश्री उइके ने भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों को किया सम्मानित
भिलाई में रथयत्रा की धूम : विधायक देवेंद्र यादव ने मंदिर पहुंचकर की सहपरिवार पूजा अर्चना
सिलीगुड़ी में बोलीं ममता, परिवर्तन होगा लेकिन दिल्ली में, बंगाल में नहीं
फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोट्र्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश
मिनी इंडिया में पहली बार ओलंपिक खेल महोत्सव का आयोजन, 33 से ज्यादा खेल, हजारों खिलाडिय़ों के बीच होगा मुकाबला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ram-Marg of Chhattisgarh will be filled with fragrant flowers and sweet fruits: Government is planting more than one and a half lakh plants सुगंधित फूलों और मीठे फलों से भरा होगा छत्तीसगढ़ का राम-मार्ग: डेढ़ लाख से ज्यादा पौधे रोप रही है सरकार
Next Article बड़ी खबर: सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुलेंगी बाजार में दुकानें, व्यापारियों से चर्चा के बाद कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?