ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोट्र्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोट्र्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश
फरमान: अब जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स जूते में नहीं दिखेंगे सीबीआई के अधिकारी, फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सीबीआई के अधिकारियों के लिए नया ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। महिलाओं को साड़ी व सूट जबकि पुरुष अफसरों को फॉर्मल कपड़े पहनने के लिए कहा गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों व स्टाफ के पहनावे में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। दरअसल, अब नए आदेश के तहत ये अधिकारी कार्यालय में ड्यूटी के समय केवल निर्धारित ड्रेस कोड के तहत ही कपड़े पहन सकेंगे। उनके जींस, टी-शर्ट और स्पोट्र्स शूज पहनने पर मनाही होगी। यह आदेश सीबीआई के नए निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने दिया है। 

दफ्तर में जींस, टी-शट्र्स और स्पोट्र्स जूते नहीं चलेंगे
अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नए निदेशक ने आदेश जारी किया है कि अब सीबीआई के हर अधिकारी या कर्मचारी को कार्यालय में उचित फॉर्मल कपड़े पहने होंगे। उन्होंने कहा कि दफ्तर में जींस, टी-शट्र्स और स्पोट्र्स जूते नहीं चलेंगे। इसमें भी पुरुष और महिला अधिकारियों के लिए अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं।  पुरुष अधिकारियों को कहा गया है कि वे फॉर्मल शर्ट-पैंट और फॉर्मल जूते ही पहनेंगे। साथ ही उन्हें दाढ़ी बनवाकर ही कार्यालय आना होगा। महिला अफसरों व कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे ड्यूटी के समय केवल साड़ी, सूट और फॉर्मल शर्ट ही पहन सकती हैं। 

दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराने का दिया आदेश
सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल की मंजूरी के साथ उप निदेशक (प्रशासन) अनूप टी मैथ्यू द्वारा जारी आदेश में देशभर में सीबीआई की सभी शाखाओं के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। नाम न छापने की शर्त पर एक समाचार पत्र से सीबीआई के अधिकारी ने कहा, ‘यह एक संतुलित आदेश है, क्योंकि एक पेशेवर जांच एजेंसी के रूप में प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को फॉर्मल कपड़े पहनने की जरूरत होती है। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, विशेष रूप से मंत्रालय के कर्मचारियों ने कैजुअल जैसे जींस और टी-शर्ट पहनना शुरू कर दिया और किसी ने इसे रोका नहीं।। सीबीआई अधिकारियों को कम से कम एक फॉर्मल कॉलर वाली शर्ट, ट्राउजर और जूते पहनने की जरूरत है।

CG News : छत्तीसगढ़ के 11 मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को मिली दुर्ग की कमान
परमबीर सिंह की चिट्ठी पर शरद पवार ने कहा- ये सिर्फ आरोप, सबूत नहीं
13वें नेशनल रिव्यू कांफ्रेंस में छत्तीसगढ़ को मिला देश सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, सीएम साय ने दी बधाई
लगातार लॉकडाउन से सामान्य परिवार हलाकान: शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने कहा- सामान्य परिवारों की सुध लेने वाला कोई नहीं
कोरोना का कहर: फिर पांव पसार रहा कोरोना, 65 नए मामलों में 19 बच्चे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम भविष्य में भी आ सकते हैं कोरोना जैसे संकट, हमें पहले से करनी होगी पूरी प्लानिंग: पीएम नरेंद्र मोदी
Next Article नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द नरमी के मूड में नहीं है केंद्र सरकार, बंगाल के पूर्व चीफ सेक्रेट्री अलापन के जवाब पर बोली- आगे की कार्रवाई जल्द

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?