ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुजरात ने रोमांचक मैच में लखनऊ को हराया, मोहित शर्मा ने पलट दी बाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

गुजरात ने रोमांचक मैच में लखनऊ को हराया, मोहित शर्मा ने पलट दी बाजी

By Mohan Rao
Published: April 22, 2023
Share
मोहित शर्मा
SHARE

लखनऊ। आईपीएल 2023 में शनिवार को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से हरा दिया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स ने लखनऊ को लगातार तीसरे मैच में हराया है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए और दोनों में गुजरात ने ही जीत दर्ज की थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुजरात टाइटन्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने 136 रनों का टारगेट दिया था। बेहतरीन शुरुआत के बाद भी लखनऊ की टीम जीत न सकी। 136 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए लखनऊ ने सात विकेट पर 128 रन बनाए। गुजरात की जीत के हीरो मोहित शर्मा रहे जिन्होंने आखिरी ओवर में 12 रन नहीं बनाने दिए और इस दौरान चार बल्लेबाज आउट हुए, जिसमें दो रन आउट हुए।

इससे पहले गुजरात की शुरुआत ठीक नहीं रही। शुभमन गिल बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक आए और रिद्धिमान साहा के साथ पारी को संवारा। साहा ने 37 गेंदों पर 47 रन बनाए। साहा और हार्दिक ने दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 68 रन जोड़े। साहा के आउट होने के बाद हार्दिक ने अपना अर्धशतक पूरा किया और 66 रनों की पारी खेली। इस तरह गुजरात 20 ओवर में 135 रन बना सकी।

कोरोना: दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी… बीते 24 घंटों में सामने आए 31 हजार से ज्यादा नए केस
रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी… सीएम बघेल ने कहा- किसानों को न्याय, स्वाभिमान और स्वावलंबन की जिंदगी देना छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य
शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, शराब दुकानों के खुलने और बंद होने का टाइम बदला
पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला…
शासन की योजना से बिजली बिल में मिली राहत, सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण हितैषी बल्कि भविष्य की ऊर्जा -रमेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेज आंधी ने बिगड़ा शहर का मौसम, पंडित प्रदीप मिश्रा का विशाल पंडाल भी उड़ा… देखें Video
Next Article जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति जांजगीर में युवक के हाथ लगी चार आंखों वाली दुर्लभ मछली, अमेजन नदी में पाई जाती है यह प्रजाति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?