ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग में इन्वेस्ट के नाम पर अपनी ही सीनियर से 36 लाख की ठगी, नागपुर से पकड़ाया जीएसटी अफसर का बेटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग में इन्वेस्ट के नाम पर अपनी ही सीनियर से 36 लाख की ठगी, नागपुर से पकड़ाया जीएसटी अफसर का बेटा

By Mohan Rao
Published: January 20, 2025
Share
36 लाख की ठगी का आरोपी पकड़ाया
SHARE

भिलाई। नागपुर में रहने वाले एक युवक ने दुर्ग के बीआईटी कॉलेज में सीनियर रही युवती से 36 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवक ने बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम में ज्यादा रिटर्न मिलने का लालच देकर रुपए इन्वेस्ट कराया। लेकिन जब रिटर्न नहीं मिला तो युवती ने पुलिस में शिकायत की। दुर्ग पुलिस ने मामले में नागपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अपने घर पर बाहर से ताला लगाकर छिपा बैठा था। पुलिस उसके घर केबल ऑपरेटर बनकर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।

स्मृति नगर जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने सुपेला थाने में 16 अगस्त 2024 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वैष्णवी ने पुलिस को बताया कि वह साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसके जूनियर तनमय विनोद कोहड़ ( 28 वर्ष ) निवासी न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर से हुई। वैष्णवी इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी। 2019 में अचानक एक दिन तनमय का फोन आया। उसने वैष्णवी से कहा कि उसने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है। डिग्री लेने दुर्ग आया है। उनके ऑफिस में कोई जॉब हो तो बताएं। इस पर वैष्णवी ने कहा जॉब होगी तो उसे जरूर बताएगी।

फोन पर बात करते करते ही तनमय ने वैष्णवी से कहा कि एक बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग का गेम है। उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है। उसने वैष्णवी से लगातार फोन पर बात करते करते 7800 रुपए लेकर उसमें इन्वेस्ट करा दिए। कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में वैष्णवी को 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया। वैष्णवी इससे उसके बातों में आ गई। तनमय ने वैष्णवी से कहा कि इसमें और ज्यादा इन्वेस्ट करोगी तो काफी बड़ा फायदा होगा। पैसा रिटर्न की वह गारंटी लेता है। वैष्णवी उसकी बातों में आ गई और उसके खाते में 10 अगस्त 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 के बीच तीन अलग अलग ट्रांजेक्शन 73051 रुपए, 510362 और 3031299 रुपए डाल दिए। जब वैष्णवी ने अपना रिटर्न मांगा तो तनमय उसे घुमाने लगा। इसे देखते हुए वैष्णवी ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

अपने ही घर पर छिपकर रह रहा था आरोपी
विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ नागपुर में अपने घर में बाहर से ताला बंद कर छिप कर रहा है।  वरिष्ठ अधिकारीयों से दीगर राज्य जाने की अनुमति लेकर टीम महाराष्ट्र नागपुर रवाना हुई। थाना बेलतरोड़ी जिला नागपुर जाकर नागपुर पुलिस की सहायता से तन्मय विनोद कोहड़ के घर पर केबल आपरेटर बन कर पुलिस पहुंची। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत उसे गिरफ्तार किया और भिलाई पहुंची। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

केरल में सीपीएम की कार्यकर्ता से दुष्कर्म, पार्टी के ही दो आरोपी नेता गिरफ्तार
कोरोना का कहर: तीन दिन की राहत के बाद फिर बढ़ा खतरा… पिछले 24 घंटे में मिले 3.82 लाख नए मरीज, 3780 की मौत
खस्ताहाल सड़क देख भड़के विधायक रिकेश, मौके पर अफसर को बुलाया और दे डाली यह चेतावनी, कहा- सरकार बदल गई है
18 लाख 52 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
केन्द्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली केन्द्रीय सुरक्षाबलों, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की ली बैठक… घटना की समीक्षा कर दिए विशेष दिशा निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : तालाब में मिली दिव्यांग की लाश, पुलिस ने माना हादसा, पीएम के बाद हत्या का केस दर्ज… आरोपियों की तलाश में पुलिस
Next Article गरियाबंद में नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़… दो माओवादी ढेर, कोबरा यूनिट का जवान घायल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?