ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्मियों में दुधारू पशुओं के प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

गर्मियों में दुधारू पशुओं के प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

By @dmin
Published: May 14, 2021
Share
SHARE

राजनांदगांव। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा पशुपालन विभाग राजनांदगांव के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य था गर्मियों में दुधारू पशुओं का प्रबंधन। पशुधन विभाग की तरफ से डॉक्टर ममता मेश्राम ने इसकी जानकारी दी रिलायंस फाउंडेशन इनफॉरमेशन सर्विसेज की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर मिथिलेश साहू ने कार्यक्रम कार्यक्रम का संचालन किया. रिलायंस फाउंडेशन बीज की तरफ से टीमलीडर देवेंद्र पटेल , प्रोजेक्ट मैनेजर बालकिशन यदुवंशी एवं अशोक मिश्रा शामिल थे राजनांदगांव जिले के कुल 30 किसानों ने वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा इस कार्यशाला में भाग लिया। डॉक्टर ममता मेश्राम ने गर्मियों में दुधारू पशुओं के प्रबंधन पर जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी बढ़ने की वजह से पशुओं में पाचन प्रणाली और दूध उत्पादन की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। गर्मियों में दुधारू पशुओं को छत वाली पशुशाला में रखना चाहिए, पशुशाला के छत की ऊंचाई कम से कम 10 फुट हो और उसके ऊपर 4 से 6 इंच मोटी घास फूस की परत छप्पर पर डाल देने से पशुशाला का अंदर का तापमान कम बना रहता है। पशुशाला में खिड़की दरवाजे जिससे पशुशाला हवादार बनी रहे, रोशनी का उचित प्रबंध हो.

फर्श साफ सुथरी व पक्का हो जिससे फिसलन ना हो एवं गोमूत्र व पानी की निकासी हेतु ढलान हो. पशुशाला में प्रत्येक पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान हो एक वयस्क पशु को 40 से 50 स्क्वायर फुट स्थान की आवश्यकता पड़ती है.

गर्मी अधिक होने पर पशुओं के शरीर में दिन में तीन से चार बार ठंडे पानी का छिड़काव करें. गर्मियों में पशुओं का पाचन धीमा होता है अतः पशुओं को चारा प्रातः एवं साईं काल में ही उपलब्ध करना चाहिए। पशुओं के चारे में हरे चारे की मात्रा अधिक रखें। गर्मी के मौसम में हरे चारे के लिए मार्च-अप्रैल में मूंग मक्का बरबटी की बुवाई करने चाहिए जिससे पूरे गर्मी में पशुओं को हरा चारा मिल सके.

पानी प्रबंधन

गर्मी में पशुओं को भूख कम लगती है एवं प्यास अधिक इसलिए पशुओं को पर्याप्त मात्रा में दिन में कम से कम 3 बार पानी पिलाना चाहिए. पानी में थोड़ा नमक और आटा या गुड़ मिलाकर के पिलाना चाहिए. एक स्वस्थ पशु को गर्मी के मौसम में 25 से 30 लीटर पानी जीवन यापन के लिए और दूध उत्पादन के लिए 1 लीटर दूध में 3 लीटर पानी के हिसाब से उपलब्ध करना चाहिए. सामान्यता पशु को 3 से 5 लीटर पानी की आवश्यकता प्रति घंटे होती है.

पशुओं के संतुलित आहार में दाना व चारे का अनुपात 40:60 अनुपात में होना चाहिए।उचित आवास आहार प्रबंधन एवं उपरोक्त वर्णित समस्याओं एवं उनके निवारण के उपायों को ध्यान में रखकर दुधारू पशु को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रखकर उनके दुग्ध उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही मिथलेश साहू ने रिलायंस फाऊंडेशन द्वारा किसानो को संचार माध्यम से विभागीय योजनाओं से जुड़ने की और रिलायंस फाउंडेशन के निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में बताया।

CG Crime : पेड़ से बंधी गाय चुराकर की हत्या, बदमाशों ने मांस भी पकाकर खाया… पुलिस ने भेजा जेल
Raipur : चलती बस में लगी आग, अभनपुर के पास हादसा… बाल-बाल बचे 40 यात्री
सखी वन स्टॉप सेंटर की एसओपी निर्धारित करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य, सीएम साय बोले- समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक
मतदान ड्यूटी में शराब पीकर पहुंचा अफसर, ग्रामीणों की शिकायत पर सेक्टर अधिकारी ने किया सस्पेंड
बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश ने बढ़ाई उमस, सेक्टर-7 में गिरा निर्माणाधीन भवन में लगा भाड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 210 # 14 may 2021
Next Article नहर की सफाई देखने पहुंचे आयुक्त…. 5 किलोमीटर नहर की सफाई मशीन से, जहां चैड़ाई कम वहां लगाया जाएगा गैंग नहर की सफाई देखने पहुंचे आयुक्त…. 5 किलोमीटर नहर की सफाई मशीन से, जहां चैड़ाई कम वहां लगाया जाएगा गैंग

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?