ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरियाबंद वन मण्डल में पांच लाख की अवैध लकड़ी चिरान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

गरियाबंद वन मण्डल में पांच लाख की अवैध लकड़ी चिरान जब्त

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा गरियाबंद वन मंडल के अंतर्गत लगभग 5 लाख रूपए की राशि के अवैध लकड़ी चिरान जब्त किया गया। साथ ही चिरान के अवैध परिवहन वाले ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 04-1576 तथा ट्राली को राजसात करते हुए जिला गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम सम्बलपुर निवासी तथा आरोपी कृष्ण कुमार पाण्ेडय और दीनदयाल पाण्डेय के खिलाफ वन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही सहित दोनों आरोपियों को 14 दिवस के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। इस संबंध में गत दिवस 8 अप्रैल को लकड़ी चिरान के अवैध परिवहन की सूचना मिलते ही वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशन में विभाग के अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही के लिए तत्काल रणनीति बनाई गई। साथ ही सर्च वारंट जारी कर उनके मकानों के भी तलाशी की कार्यवाही की गई। इस दौरान चिरान का अवैध परिवहन वाले नए ट्रेक्टर और ट्राली का शासन के पक्ष में राजसात की कार्यवाही की गई। जिसका मूल्य लगभग साढ़े आठ लाख रूपए आंका जा रहा है। साथ ही दोनों आरोपियों के मकान से लगभग पांच लाख रूपए की राशि के अवैध लकड़ी चिरान को भी जब्त कर लिया गया है।

वन मंत्री श्री अकबर द्वारा वन विभाग को वनों की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इस तारतम्य में उन्होंने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वनों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग के सचिव जयसिंह म्हस्के, मुख्य वन संरक्षक रायपुर एस.एस.डी. बड़गैया तथा वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल उपस्थित थे। वन मंत्री श्री अकबर के निर्देशानुसार तथा विभाग के उच्च अधिकारियों के मार्ग-दर्शन में वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद श्री अग्रवाल के गठित दल द्वारा गरियाबंद वनमण्डल के अंतर्गत वन परिक्षेत्र परसुली के ग्राम कांटीदादर तथा मैनपुर के बीच उक्त ट्रेक्टर तथा ट्राली को 90 नग साजा और सेन्हा प्रजाति की बल्ली के अवैध परिवहन करते हुए जब्त किया गया। आज ग्राम सम्बलपुर निवासी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मकान की उप वनमण्डलाधिकारी राजिम अतुल श्रीवास्तव द्वारा नियमानुसार सर्च वारंट जारी कर तलाशी ली गई। श्री पाण्डेय द्वारा अपने घर के विभिन्न स्थानों में ईमारती वनोपज सागौन, साल तथा बीजा का 241 नग चिरान रखा गया था। लगभग 4 लाख रूपए की राशि के उक्त चिरान को विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। इसी तरह ग्राम सम्बलपुर में ही दीनदयाल पाण्डेय के मकान की तलाशी लेने पर वहां भी सागौन, साल तथा बीजा का 108 नग चिरान जब्त किया गया। इसकी राशि लगभग एक लाख 10 हजार रूपए है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 1 हजार 886 नए केस… 29 मरीजों की मौत…. 33 हजार के करीब पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
अंधेरे में डूबी सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गुस्साये लोगों ने निकाली मशाल रैली
नगरीय निकायों के चुनाव के कारण सर्वेक्षण कार्य की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई गई
मकर संक्रान्ति पर रामचुवा में हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
संविधान दिवस पदयात्रा : सीएम साय ने कहा- संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा की दीनदयाल रसोई से प्रतिदिन बांटा जा रहा 2 हजार पैकेट भोजन
Next Article कोरोना संकट के समय में साहित्यकार क्या सोच रहे हैं-मुख्यमंत्री
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?