ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग सांसद विजय बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दुर्ग सांसद विजय बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

By Mohan Rao Published May 30, 2025
Share
सांसद विजय बघेल
SHARE

देशभर के 6 सांसदों में दुर्ग सांसद विजय बघेल का भी नाम, एक जून को दिल्ली से होंगे रवाना

भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को केन्द्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में होने जा रहे 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व के लिए सांसद विजय बघेल को चुना गया है। इस फोरम के लिए देश के 6 सांसदों का चयन किया गया जिसमें दुर्ग सांसद को शामिल किया जाना पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए गर्व का पल है। सांसद विजय बघेल ने गुरुवार को इस संबंध में मीडिया से चर्चा कर जानकारी साझा की।

बता दें कि 11वां ब्रिक्स संसदीय फोरम ब्रासीलिया, ब्राजील में आयोजित होने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित फोरम 3 जून से 5 जून 2025 तक चलेगा और इसमें ब्रिक्स देशों के सांसद वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। सांसद विजय बघेल संसद की विदेश मंत्रालय की स्थाई समिति के सदस्य हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपनी अध्यक्षता में सांसद विजय बघेल को उक्त बहु प्रतिष्ठित ब्रिक्स संसदीय फोरम के दल में स्थान दिया है। सांसद विजय बघेल 1 जून  2025 को दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू करेंगे। दुबई और साओ पाउलो होते हुए ब्रासीलिया पहुंचेंगे। उनका आगमन 2 जून 2025 को ब्रासीलिया में होगा

3 जून को महिला सांसदों की बैठक में होंगे शामिल
सांसद विजय बघेल ने बताया कि फोरम का एजेंडा व्यापक है, जिसमें कई महत्वपूर्ण कार्यसत्र शामिल हैं। 3 जून को वे ब्रिक्स महिला सांसदों की बैठक और ब्रिक्स संसदों की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समितियों के अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे। इन सत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में महिलाओं, जलवायु संकट का सामना करने के लिए महिला सशक्तिकरण, और ब्रिक्स 2025 एजेंडा में महिला सांसदों की भूमिका जैसे विषयों-पर चर्चा होगी।

4 जून को फोरम का आधिकारिक उ‌द्घाटन समारोह
इसी प्रकार 4 जून को फोरम का आधिकारिक उ‌द्घाटन समारोह होगा, जिसके बाद ‘वैश्विक स्वास्थ्य के लिए ब्रिक्स अंतर-संसदीय गठबंधन’ और ‘आर्थिक विकास के नए रास्तों की तलाश में ब्रिक्स संसदीय कार्रवाई’ जैसे विषयों पर कार्यसत्र आयोजित किए जाएंगे। 5 जून को ‘जलवायु और स्थिरता पर ब्रिक्स अंतर-संसदीय संवाद’, ‘जिम्मेदार और समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अंतर-संसदीय सहयोग’, और ‘बहुपक्षीय शांति और सुरक्षा वास्तुकला के सुधार के लिए ब्रिक्स संसदै एकजुट’ पर केंद्रित चर्चाएं होंगी। फोरम का समापन ‘मजबूत और अधिक टिकाऊ ब्रिक्स अंतर-संसदीय सहयोग की ओर’ एक कार्यसत्र के साथ होगा, जिसके बाद अंतिम दस्तावेज़ को अपनाया जाएगा और समापन टिप्पणी की जाएगी।

सांसद बघेल की सक्रिय भूमिका
यह भागीदारी वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है और ब्रिक्स देशों के बीच संसदीय सहयोग को बढ़ावा देने में सांसद बघेल की सक्रिय भूमिका को दर्शाती है। उक्त फोरम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। सांसद विजय बघेल के अलावा उपसभापति राज्यसभा हरीवंश, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, सांसद विवेक ठाकुर, सांसद डॉ. साहबारी बायरेड्डी, लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह व महासचिव राज्यसभा पीसी मोदी ब्रिक्स पार्लियमेंन्ट्री ब्रासीलिया, ब्राजील में शामिल होंगे।

You Might Also Like

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

Mohan Rao May 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन, वीर सावरकर पर आधारित है किताब
Next Article नवविवाहिता ने दी जान: जहरीला बीज खाकर मौत को लगाया गले, 20 दिन पहले हुई थी शादी नवविवाहिता ने दी जान: जहरीला बीज खाकर मौत को लगाया गले, 20 दिन पहले हुई थी शादी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?