रायपुर। प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 543 नए संक्रमित मिले हैं। रायपुर में 206 को कोरोना पॉजिटिव निकला है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में दो समेत 6 मौतें हुई हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में अब तक 22 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मिल चुके हैं। मार्च का दूसरा हफ्ता घातक साबित हो रहा है। इस दौरान न केवल कोरोना केस बढ़े बल्कि मौत के आंकड़ें भी लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 26 से ज्यादा मौत हो चुकी है।
मार्च के पहले हफ्ते के 1504 केस सामने आए थे। दूसरे सप्ताह में संक्रमितों की संख्या 22 सौ से ज्यादा बढ़ चुकी है, जबकि अभी हफ्ते का एक दिन गुजरना बाकी है।
राजधानी के अलावा दुर्ग में भी संक्रमितों की संख्या एक बार फिर बढ़ी है। इसी तरह पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते में मौत के मामले भी बढ़े हैं। मार्च के प्रथम सप्ताह में जहां 16 मौत दर्ज हुई, वहीं 8 मार्च से 13 मार्च के बीच ये तादाद 26 से अधिक पहुंच चुकी है।




