ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राम वन गमन परिपथ के उद्घाटन के लिए चंदखुरी कौशल्या मंदिर परिसर में भव्य तैयारी…. 7 अक्टूबर को सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राम वन गमन परिपथ के उद्घाटन के लिए चंदखुरी कौशल्या मंदिर परिसर में भव्य तैयारी…. 7 अक्टूबर को सीएम बघेल करेंगे उद्घाटन

By @dmin
Published: October 1, 2021
Share
The glory of the returning ancient city of Chandkhuri
The glory of the returning ancient city of Chandkhuri
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा क्रियान्वित की जा रही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना राम-वन-गमन परिपथ का औपचारिक उद्घाटन 7 अक्टूबर को चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तीन दिनों के कार्यक्रम की भव्य रूप-रेखा तैयार की गई है। इन तीन दिनों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास परियोजना भगवान राम के वनवास काल की स्मृतियों और लोक-साक्ष्यों से जुड़ी है। यह मान्यता है कि भगवान राम ने 14 वर्षों के वनवास-काल में से 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में ही बिताए थे। उन्होंने उत्तर छत्तीसगढ़ के बैकुण्ठपुर जिले से इस अंचल में प्रवेश किया था। प्रदेश के विभिन्न स्थलों पर प्रवास करते हुए सुकमा जिले से दक्षिण भारत में प्रवेश किया था। तत्कालीन समय में दण्डकारण्य के रूप में जाने वाले छत्तीसगढ़ में भगवान राम के वन गमन-पथ पर स्थित 75 स्थानों को चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर उन्होंने या तो प्रवास किए थे, या फिर ये उनके महत्वपूर्ण पड़ावों में शामिल थे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्पूर्ण राम-वन-गमन परिपथ तथा भगवान राम से संबंधित स्थलों के विकास की योजना तैयार की गई है। पहले चरण में 75 में से 9 स्थलों का पर्यटन तीर्थ के रूप में विकास तथा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। इनमें से चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर का कार्य पूर्ण हो चुका है।

रायपुर के समीप एक छोटा सा गांव चंदखुरी भगवान राम की माता कौशल्या का जन्म स्थान है। इसे प्रभु श्री राम का ननिहाल भी कहा जाता है। माता कौशल्या मंदिर उन्हें समर्पित दुनिया का एकमात्र मंदिर है। विशाल सरोवर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन काल का यह खूबसूरत मंदिर हाल ही में पुननिर्मित किया गया है।

राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन समारोह में नृत्य, संगीत, लेजर शो एवं एलईडी रोशनियों के जरिए प्रभु श्री राम के वनवास एवं छत्तीसगढ़ में उनके प्रवास की कहानी प्रस्तुत की जाएंगी। जाने-माने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन इस समारोह में शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों में से एक होंगे। अन्य कलाकारों में कबीर के गीतों को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए मशहूर पद्म श्री भारती बंधु, गायिका कविता वासनिक, प्रभु श्री राम के भक्ति गीतों को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने वाली मानस (भजन) मंडली नंदकुमार साहू, मुम्बई स्थित फ्यूजन बैंड, कबीर कैफे के साथ प्रसिद्ध गायिका सुकृति सेन की जुगलबंदी भी इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में शामिल है। भारतीय रॉक बैंड इंडियन ओसियन द्वारा छत्तीसगढ़ एवं राम वन गमन पर्यटन परिपथ के लिए इस अवसर पर विशेष रूप से तैयार किया गया गीत प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही मुम्बई स्थित प्रसिद्ध एक्रोबेटिक नृत्य समूह ‘वी अनबीटेबलÓ द्वारा प्रभु श्री राम पर आधारित विशेष नृत्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के उपरांत अगले दो दिन तक आयोजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से इक_ा हुई मानस मंडलियों का कार्यक्रम चलता रहेगा। मानस मंडली की परंपरा छत्तीसगढ़ राज्य की सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न अंग है। इस आयोजन में राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों के स्थानीय कलाकारों को भी भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इन कलाकारों में वे मंडलियां भी शामिल हैं जो महाकाव्य रामचरितमानस का गायन करती है।

विधायक वोरा के सवाल पर विधानसभा में मंत्री चौबे ने दिया जवाब, कहा- कांग्रेस राज में किसान, निराश्रित एवं गरीब हुए खुशहाल
चोरों का ऐसा कारनामा जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, सुरंग खोदकर पार कर दी पूरी की पूरी रेल इंजन
Breaking News : दुर्ग में देर रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, 6 संदेही हिरासत में
भिलाई निगम मद के दुरूपयोग का मामला : लेखाधिकारी जितेन्द्र ठाकुर का तबादला…. MLA रिकेश ने लिखा था पत्र
साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “योग सभी के लिए” कार्यक्रम आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Health Minister Singhdev inaugurated the month of blood donation स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने किया रक्तदान माह का शुभारंभ… कहा- प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित होंगे ब्लड-बैंक
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people गोबर से बनी बिजली से जगमग होंगे गांव और गौठान…. गांधी जयंती पर सीएम सीएम भूपेश करेंगे गोबर से बिजली उत्पादन का करेंगे शुभारंभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?