ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नकल करने पर लगेगा NSA… निरीक्षकों पर भी होगी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नकल करने पर लगेगा NSA… निरीक्षकों पर भी होगी कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: January 22, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

लखनऊ। आने वाले बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में यदि नकल करते पकड़े जाने पर सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम-1980 (NSA) लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यह निर्णय नकल रोकने के लिए लिया है। यही नहीं जहां नकल के प्रकरण पकड़े जाएंगे वहां के निरीक्षकों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूपी बोर्ड को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा के बाद कॉपियों की रैंडम चेकिंग की जाएगी।

महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने शिक्षा अधिकारियों के साथ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान यह निर्देश जारी किया कि यूपी बोर्ड को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा के बाद कॉपियों की रैंडम चेकिंग की जाएगी। नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं, नकल करने वाले छात्रों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यूपी सरकार उनपर NSA लगाएगी। नकल में शामिल पाए जाने वाले परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक कक्ष निरक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

16 फरवरी से शुरू होंगे यूपी बोर्ड थ्योरी एग्जाम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP), यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2023 की डेटशीट (UP Board Date Sheet 2023) जारी कर चुका है। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से शुरू होंगी और 4 मार्च तक चलेंगी। हाई स्कूल की 13 दिनों में परीक्षा होगी जबकि इंटरमीडिएट की 14 दिनों में परीक्षा कराई जाएगी। होली से पहले ही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस साल 58 लाख 67 हजार 329 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। इनमें हाई स्कूल के 31 लाख 16 हजार 458 परीक्षार्थी शामिल हैं जबकि इंटरमीडिएट के 27 लाख 50 हजार 871 परीक्षार्थी शामिल हैं।

दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, म्यूल बैंक खाता धारकों के 4 आरोपी गिरफ्तार… 3 करोड़ से ज्यादा का है ट्रांजेक्शन
जमकर बैठ जाइए! मस्ती और हंसी का हंगामा लेकर आ रही है मडगांव एक्सप्रेस
दुर्ग रेंज में ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन….  आईजी गर्ग ने कहा- शहीद परिवारों की हर समस्या का होगा समाधान
पेयजल की शुद्धता को लेकर आयुक्त प्रकाश सर्वे ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण…. पानी में पाए जाने वाले तत्व की लैब में स्वयं कराई जांच, फिल्टरेशन प्रक्रिया का भी लिया जायजा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट : देश के 18 हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद, 200 उड़ानें भी रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नफरत की आंधी और प्यार पर पहरा
Next Article Bhilai Breaking : कार सहित पांच लाख की लूट का खुलासा, प्राथी ने खुद ही रची थी चोरी की साजिश.. फुजेट से खुला राज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?