ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, म्यूल बैंक खाता धारकों के 4 आरोपी गिरफ्तार… 3 करोड़ से ज्यादा का है ट्रांजेक्शन
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, म्यूल बैंक खाता धारकों के 4 आरोपी गिरफ्तार… 3 करोड़ से ज्यादा का है ट्रांजेक्शन

By Mohan Rao Published March 25, 2025
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग भिलाई में म्यूल खाता धारकों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने म्यूल बैंक खाता धारकों के 04 आरोपियों को भिलाई दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बैंक खातो मे कुछ ही दिनो में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन पाए गए हैं। इन चार आरोपियों के 13 म्यूल बैंक खातो में 37487193 रुपए का अवैध सायबर ठगी का रकम होना पाया गया। सभी चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 मार्च 2025 को रेंज सायबर थाना दुर्ग में धारा 317 (2), 317 (4), 318 (4), 61 (2) ए बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। जिसमें बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई के 13 बैंक खाता धारकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त खातों के ट्रांजेक्शन डिटेल का निरीक्षण करने पर बैंक खातो में डिस्प्यूटेड रकम 5001767 रुपए तथा कुल ठगी रकम 37487193 रुपए का लेनदेन होना पाया गया है। प्रकरण की विवेचना के दौरान सभी 13 म्यूल बैंक खातों की जानकारी बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई जिला दुर्ग से प्राप्त किया गया।

आरोपी अंशुल तिवारी के खाता क्रमांक 20100031476242 के संबंध में पुलिस थाना सिंहगढ रोड जिला पुणे रोड महाराष्ट्र में ऑनलाईन फ्राड के संबंध में शिकायज दर्ज होना ज्ञात हुआ है। जिसका एक्नॉलेजमेन्ट नंबर 31901250015640 है। उपरोक्त खाते का ट्रांजेक्शन डिटेल का अवलोकन करने पर 21जनवरी 2025 को 4045600 रुपए फ्राड रकम प्राप्त होना पाया गया।

आरोपी ललित कुमार चौहान के खाता क्रमांक 20100018897792 के संबंध में पुलिस थाना-पार्क स्टीट, जिला-कोलकाता साउथ डिविजन, पंश्चिम बंगाल में ऑनलाईन फ्राड के संबंध में शिकायज दर्ज होना ज्ञात हुआ जिसका एकनालेजमेन्ट नंबर 3320250003816 है। उपरोक्त खाते का ट्रांजेक्शन डिटेल का अवलोकन करने पर दिनांक 28 अक्टूबर 2024 को क्रमशः 25000 और 27000 एवं 29 अक्टूबर 2024 को 13000 रुपए कुल 65000 रुपए फ्राड रकम प्राप्त होना ज्ञात हुआ।

आरोपी संजय कुमार शर्मा के खाता क्रमांक 20200053214642 के संबंध में पुलिस थाना करकाम जिला सोलापुर शहरी महाराष्ट्र में ऑनलाईन फ्राड के संबंध में शिकायज दर्ज होना ज्ञात हुआ है जिसका एकनालेजमेन्ट नंबर 31902250020525 है। उपरोक्त खाते का ट्राजेक्शन डिटेल का अवलोकन करने पर 31 अगस्त 2024 को 45000 रुपए फ्राड रकम प्राप्त होना ज्ञात हुआ है। उक्त आरोपीगणो के खातों में बहुत अधिक मात्रा में पैसों का ट्रांजेक्शन होना पाया गया है। उपरोक्त सभी आरोपीगणो से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन एवं जब्ती 01 नग चेक बुक एवं एटीएम कार्ड समक्ष जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। उपरोक्त सभी आरोपीगणो के द्वारा बैंक खाता नंबरो अपने-अपने नाम पर होना स्वीकार किये है। एवं अपने-अपने बैंक खातों का उपयोग के लिये किसी दुसरे को बेचना बताया है।

आरोपी अशुल तिवारी द्वारा बैंक खाते को स्वयं संचालन कर एचडीएफसी बैंक खाता क्रमांक 50200030672921 में 1617477  रुपए ट्रांसफर कर 950000 रुपए चेक के माध्यम से आहरण करना बताया। प्रकरण के आरोपी संजय कुमार शर्मा द्वारा अपने मेमोरण्डम कथन में अपने बैंक खाता क्रमांक 20200053214642 को बंधन बैंक स्मृति नगर भिलाई में कार्यरत कर्मचारी दीपांकर सिंह पिता आत्मानंद सिंह को बैंक खाते से संबंधित एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं लिंक मोबाईल नंबर देना तथा उनके द्वारा ही खाते का उपयोग करना बताया। उपरोक्त खातों के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज अपने पास नहीं होना बताये हैं।

उक्त सभी बैंक खाता धारको एवं संवर्धक के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है। उक्त कार्रवाई में आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के नेतृत्व में  डीएसपी शिल्पा साहू, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, उप निरीक्षक नवीन राजपूत रेंज सायबर थाना दुर्ग, प्रधान आरक्षक नीलकमल सलामे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र गिरी, प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक कामेश्वर देशमुख, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक सालिक राम, का सराहनीय योगदान रहा है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao March 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय का ऐलान : 27 मार्च से पुन: शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, श्रद्धालु नि:शुल्क कर सकेंगे यात्रा
Next Article Breaking News : बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को मिला ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?