ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्मला सीतारमण भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स की सूची में इन भारतीय महिलाओं का भी दबदबा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNationalWorld

निर्मला सीतारमण भारत की सबसे शक्तिशाली महिला, फोर्ब्स की सूची में इन भारतीय महिलाओं का भी दबदबा

By @dmin
Published: December 8, 2021
Share
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
116 जिलों के श्रमिकों को लाभ पहुंचाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान : सीतारमण
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर भारत की सबसे शक्तिशाली महिला बनीं हैं। फोर्ब्स की ताजा सूची में उन्हें 37वां स्थान दिया गया है। गौरतलब है कि फोर्ब्स मैग्जीन ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इससे पहले हाल ही में जारी की गई फॉच्र्यून इंडिया की सूची में भी वित्त मंत्री को पहला स्थान दिया गया था। बता दें फोब्र्स की इस सूची में और भी भारतीय महिलाओं को स्थान दिया गया है। 

लगातार तीसरी बार सूची में शामिल 
फोर्ब्स मैग्जीन द्वारा जारी की गई दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 37वां स्थान मिला है, इसी के साथ वे भारत की सबसे शक्तिशाली महिला बन गई हैं। 2020 की सूची में सीतारमण 41वें पायदान पर थीं। बता दें कि फोब्र्स ने निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया है। 

जैनेट येलेन को पीछे छोड़ा 
सूची के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार काफी आगे बढ़ते हुए अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन को पीछे छोड़ दिया है। इससे पूर्व जारी की गई सूचियों में जैनेट सीतारमण से आगे रही थीं, लेकिन इस बार बाजी पलटी है और जैनेट पीछे छूट गई हैं। 

फाल्गुनी नायर-रोशनी नाडर को जगह
दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की इस ताजा सूची में अन्य भारतीयों को देखें तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ ही एचसीएल कॉरपोरेशन की रोशनी नाडर भी मौजूद हैं। रोशनी को इस सूची में 52वां स्थान मिला है। इसके अलावा बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ को 72वां और नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर को सूची में 88वां स्थान दिया गया है। 

मैकेंजी स्टॉक दुनिया में सबसे ताकतवर
सूची में पहले पायदान पर अमेजन के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्टॉक हैं। मैकेंजी ने यह स्थान जर्मन चांसलर एंजेलर मार्केल को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। फोब्र्स की सूची में दूसरे नंबर पर भी भारतीय मूल की महिला का कब्जा है, जी हां दूसरा स्थान अमेरिका की उप-राष्ट्रपति भारतवंशी कमला हैरिस को दिया गया है। 

सूची में शामिल 40 महिलाएं सीईओ 
गौरतलब है कि अमेरिकी बिजनेस मैग्जीन फोर्ब्स हर साल दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी करती है। इस साल शक्तिशाली महिलाओं की 18वीं वार्षिक सूची में 40 महिलाएं ऐसी हैं, जो किसी न किसी कंपनी में सीईओ के पद पर पदस्थ हैं। सूची में 19 विश्व नेताओं को भी जगह दी गई है।

भिलाई में सूदखोर महिला गिरफ्तार, 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत ब्याज लेने के बाद भी नहीं देती दस्तावेज
Durg News: धान खरीदी की व्यवस्था देखने यहां पहुंचे कलेक्टर, डैमेज बारदानों का उपयोग नहीं करने के निर्देश
रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने रोड शो कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन… मीनल चौबे के साथ सभी 70 पार्षदों के लिए वोट अपील
सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती
NEET-2020 की परीक्षा में टॉप करने वाली आकांक्षा का पूरा खर्च उठाएगी योगी सरकार…. मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वन क्षेत्रों में 'नरवा विकास' के अंतर्गत आस पास के ग्रामीणों को उपलब्ध होगा रोजगार के अवसर-सीएम बघेल वन क्षेत्रों में ‘नरवा विकास’ के अंतर्गत आस पास के ग्रामीणों को उपलब्ध होगा रोजगार के अवसर-सीएम बघेल
Next Article बड़ी सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना: चौपर में सवार 14 में से 13 लोगों की चली गई जान, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान बड़ी सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना: चौपर में सवार 14 में से 13 लोगों की चली गई जान, डीएनए टेस्टिंग से होगी शवों की पहचान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?