ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हर व्यक्ति को टीके की दो खुराक पर 400 रुपये खर्च करेगी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हर व्यक्ति को टीके की दो खुराक पर 400 रुपये खर्च करेगी सरकार

By @dmin
Published: December 1, 2020
Share
मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट
मार्च से 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सबके लिए नहीं होगी मुफ्त : रिपोर्ट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस का टीका आने में अब चंद दिनों का वक्त बचा है। सरकार ने इसे लेकर अपनी योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। योजना के अनुसार, सरकार देशवासियों के टीकाकरण पर 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंची इस योजना के अनुसार, हर व्यक्ति पर सरकार करीब 400 रुपये खर्च करेगी, जिसमें टीके की दोनों खुराक की कीमत शामिल होगी।

सरकार के नियंत्रण से कीमत कम
हालांकि यह कीमत सरकार के नियंत्रण की वजह से है। अगर टीका बाजार में सीधे तौर पर उपलब्ध होता है तो इसकी कीमत और अधिक भी हो सकती है। राष्ट्रीय टास्क फोर्स से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक, कोरोना के एक टीके की खुराक के लिए सरकार 210 रुपये तक खर्च कर सकती है।

मतदान केंद्रों की तरह टीका केंद्र बनेंगे
मतदान केंद्रों की तरह देशभर में टीके लगाने के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। स्कूल, अस्पताल, पंचायत कार्यालय इत्यादि जगहों पर ये केंद्र बनेंगे। देश के सभी राज्यों को टीके समान अधिकार के तहत दिलाए जाएंगे। सबसे पहले कोरोना टीके देश के 30 करोड़ लोगों का लगेंगे। 

जनवरी से टीकों का भंडारण शुरू होगा
जनवरी 2021 से टीका के भंडारण का काम भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय, आईसीएमआर, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया सहित सभी विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी और निजी डॉक्टरों को इस अभियान की विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही जन भागीदारी के प्रयास के साथ-साथ उन्हें जरूरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

600 रुपये से अधिक नहीं होगी कीमत 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ये विचार चल रहा है कि 600 रुपये से अधिक कीमत में टीका बाजार में नहीं बेचा जाएगा। टीका यदि बाजार में उपलब्ध होता है तो सरकार इसकी कीमत तय करेगी। इसके बाद ही फार्मा कंपनी को टीका बाजार में उतारने की इजाजत होगी। 

एक साल का स्वास्थ्य बजट टीकाकरण पर खर्च होगा
अधिकारियों के अनुसार, सालाना स्वास्थ्य बजट के ही लगभग राशि कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम पर खर्च होगी। भारत का सालाना स्वास्थ्य बजट करीब 65 हजार करोड़ के आसपास है। टीकाकरण के लिए करीब 55 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ सकता है।

गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल कैडेट्स और प्रशिक्षक हुए सम्मानित, सीएम निवास में हुआ कार्यक्रम
त्योहारी सीजन में राहत: जिले में दो दिन और खुलेंगी किराना व राखी की दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
तीज पर करुभात पड़ेगा महंगा: करेला का बढ़ा भाव….. इतने रुपए किलो बिक रहा बाजार में करेला
समाज को तरक्की के रास्ते पर ले जाना है तो आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा दें – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
देश में नौ लाख के पार पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में फिर सामने आए 28 हजार से ज्यादा नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राहत: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, देश में 24 घंटे में 31 हजार नए केस राहत: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, देश में 24 घंटे में 31 हजार नए केस
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया सीवान में पति ने घर में सो रही पत्नी और पांच बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, चार की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?