ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल कैडेट्स और प्रशिक्षक हुए सम्मानित, सीएम निवास में हुआ कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में शामिल कैडेट्स और प्रशिक्षक हुए सम्मानित, सीएम निवास में हुआ कार्यक्रम

By Mohan Rao Published June 19, 2024
Share
SHARE

नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ सेना, थल सेना और वायु सेना कैडेट को भी मिला पुरस्कार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास परिसर में बुधवार को एनसीसी कैडेट और प्रशिक्षकों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षुओं और कैडेट को सम्मानित किया। एनसीसी के अधिकारियों ने एनसीसी रायपुर ग्रुप के उपलब्धियां की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह देश का सबसे बड़ा एनसीसी ग्रुप है जिसमें 16 यूनिट संचालित है। एनसीसी रायपुर ग्रुप में 342 शैक्षणिक संस्थान संबद्ध है, इसमें तकरीबन 23 हजार स्टूडेंट है, जिसमें 43 लड़कियां है। इस वर्ष 2024 के रिपब्लिक डे परेड के के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें कुल 25 महिला कैडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिसमें चार कैडेट छत्तीसगढ़ की थी, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। साथ ही उन्होंने एनसीसी रायपुर ग्रुप द्वारा संचालित गतिविधियों और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि एनसीसी ऐसा संगठन है जो युवाओं को अनुशासन सिखाता है, चरित्र निर्माण करता है, साहसी बनता है और निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है। एनसीसी हमारे युवाओं को सेना और अन्य सुरक्षा बलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, भावना बोहरा, डीजी एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह, एडीजी मेजर जनरल एके महाजन, एनसीसी मुख्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वीएस चैहान सहित सेना के अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी के अधिकारियों और कैडेट्स को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गौरव का क्षण है। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राज्य के एनसीसी कैडेट्स को परेड करते हुए देखना बड़ा ही सुखद होता है। गणतंत्र दिवस परेड के लिए राज्य के किसी कैडेट का चयनित होना न सिर्फ उस कैडेट के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एनसीसी का ध्येय वाक्य ही है- ‘एकता और अनुशासन’और इसी पर चलते हुए एनसीसी ने राष्ट्र प्रेम को सींचा है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है।

सीएम श्री साय ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि एनसीसी में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ रही है। हमारी बच्चियों ने राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक एनसीसी का नेतृत्व कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। आज भारत की उपलब्धियों का गौरवगान पूरी दुनिया कर रही है। इन उपलब्धियों में निश्चित रूप से युवाओं की बड़ी भागीदारी है।हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। हमारे ऊर्जावान युवाओं के योगदान से हम सब अवश्य ही इस लक्ष्य को हासिल करेंगे और अपने देश को दुनिया के सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप भविष्य में जो भी काम करें, हमेशा याद रखें कि आप राष्ट्र निर्माण का काम कर रहे हैं।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao June 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंडरिया विधानसभा को मिले पांच नए एंबुलेंस, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
Next Article Breaking News : बिलासपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक सीएमओ, तीन इंजीनियर व एक लेखापाल निलंबित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?