ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : घर के बाहर लगे क्यूआर से कर सकेंगे सम्पत्ति कर का भुगतान, सफाई संबंधी शिकायतों के लिए निदान ऐप भी लॉन्च
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

Good News : घर के बाहर लगे क्यूआर से कर सकेंगे सम्पत्ति कर का भुगतान, सफाई संबंधी शिकायतों के लिए निदान ऐप भी लॉन्च

By Mohan Rao Published February 28, 2025
Share
विधायक रिकेश सेन ने दो सेवाओं का किया शुभारंभ
SHARE

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया दो ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभी वार्ड में अब लोगों के घर के बाहर क्यू आर कोड लगाए जाएंगे जिससे उन्हें सम्पत्ति कर जमा करने के लिए निगम काउंटर की कतार में खड़े नहीं होना पड़ेगा, लोग अपने घर से ही क्यू आर कोड स्केन कर सम्पत्ति कर समय पर जमा कर सकेंगे। शुक्रवार सुबह नेहरू नगर जोन कार्यालय में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दो प्रमुख जनसुविधाओं का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, भाजपा भिलाई जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

आपको बता दें कि शुक्रवार को जिन दो महत्वपूर्ण सुविधाओं का वैशाली नगर विधायक ने शुभारंभ किया उनमें से पहली क्यू आर कोड के माध्यम से सम्पत्ति कर जमा करने की है। एचडीएफसी बैंक ने निगम प्रशासन से सहमति लेकर नि:शुल्क सभी आवासों के बाहर क्यू आर कोड बना कर वितरण का निर्णय लिया है। इसके लिए निगम प्रशासन को कोई भी राशि एचडीएफसी बैंक को अदा नहीं करनी पड़ी है। घरों के बाहर क्यू आर कोड चस्पा होने से लोग अपना सम्पत्ति कर आसानी से बगैर काउंटर की कतार में लगे समय पर जमा कर सकेंगे। बताया गया है कि जल्द ही अब क्यू आर कोड लोगों के घरों तक पहुंचाया जा रहा है।

निदान ऐप की लांचिंग, सफाई संबंधी शिकायतों का होगा निदान
वैशाली नगर विधानसभा में “निदान” नामक ऐप की लांचिंग भी विधायक रिकेश सेन ने की है। यह ऐप वैशाली नगर क्षेत्र के सभी 37 वार्ड के लिए शुरू किया गया है जिसमें आस पास की गलियों सहित नाली आदि की सफाई की आनलाईन शिकायत वार्ड के रहवासी कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि शिकायत अपलोड होने के 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से वार्डवासियों को सफाई को लेकर की जा रही शिकायत पर अब पार्षद, निगम या जनप्रतिनिधियों को नहीं खोजना पड़ेगा बल्कि समस्या निराकरण करने वाले आनलाईन शिकायत पर स्वयं संबंधित स्थान पर पहुंच 24 घंटे के भीतर सफाई करवा कर समस्या का निदान करने तत्पर होंगे। निगम के अधिकारियों की एक टीम इस निदान ऐप पर आई शिकायतों की मानीटरिंग करेंगे।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेपाल में क्यों आते रहते हैं भूकंप के तेज झटके? बीती रात 75 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग Earthquake: नेपाल में क्यों आते रहते हैं भूकंप के तेज झटके? बीती रात 75 मिनट में दो बार कांपी धरती, दहशत में लोग
Next Article EPF Interest Rate: ईपीएफओ का बड़ा फैसला, कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार EPF Interest Rate: ईपीएफओ का बड़ा फैसला, कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?