ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना पर गुड न्यूज: देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक, पिछले 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना पर गुड न्यूज: देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक, पिछले 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

By @dmin
Published: September 22, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कोरोना बुलेटिन में कहा कि भारत में रिकवर मामलों की संख्या 44 लाख 90 हजार से ज्यादा हो गई है। ये विश्व की सबसे बड़ी संख्या है। देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटों में देश में एक लाख से ज्यादा रिकवरी दर्ज की गई। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि विश्व के कुल कोरोना के मामलों का 17.7 फीसदी भारत में हैं। विश्व की कुल रिकवरी का 19.5 फीसदी हिस्सा भारत से हैं। हम कोरोना के मामलों को पहले डिटेक्ट कर पाएं हैं, जिस वजह से रिकवरी की स्थिति अच्छी है।

Contents
  • देश में फिलहाल कोरोना के 9,75,861 सक्रिय मामले
  • मास्क से 36 से 50 फीसदी तक संक्रमण से बचा सकता है

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि अब तक हम 6.5 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं। पिछले शनिवार हमने एक दिन में 12 लाख टेस्ट किए थे। हमने सात जुलाई तक एक करोड़ टेस्ट किए थे। एक करोड़ से तीन करोड़ टेस्ट तक पहुंचने में देश को 27 दिन लगे। इसी बीच हम 1100 लैब से 1300 लैब पर पहुंचे। फिलहाल देश में 1700 से ज्यादा टेस्टिंग लैब हैं। स्वास्थ्य सचिव ने यह भी कहा कि पिछले चार दिनों में रिकवरी के मामलों की संख्या नए कोरोना के मामलों से ज्यादा है। प्रति 10 लाख आबादी पर मामले देखें तो हमारे यहां 4000 के करीब कोविड मामले हैं, अभी भी कई देशों में यह संख्या 20,000 के पास है। प्रति 10 लाख आबादी पर हमारे यहां 64 मृत्यु होती हैं, अन्य देशों में यह 500-600 से भी अधिक है।

देश में फिलहाल कोरोना के 9,75,861 सक्रिय मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में फिलहाल कोरोना के 9,75,861 सक्रिय मामले हैं, अब तक 44,97,867 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 88,935 लोगों की मौत हुई है। ऐक्टिव मामले कुल केस का 17.54 फीसदी हैं, जबकि रिकवर हुए लोगों का प्रतिशत 80.86 है। अब तक 1.60 फीसदी लोगों की मौत हुई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, नीति आयोग ने कहा कि 100 फीसदी लोगों को मास्क पहनना है। जब तक वैक्सीन नहीं मिलता, हमें यह सावधानी बरतनी जरूरी है।

मास्क से 36 से 50 फीसदी तक संक्रमण से बचा सकता है

विज्ञान कहता है कि मास्क की वजह से कोरोना के मामले में 36 से 50 फीसदी तक काबू किया जा सकता है। हर नागरिक को जिम्मेदारी के साथ कोरोना का सामना करना है। आप कहीं भी जाएं लेकिन लोग मास्क पहने। दो गज का दूरी का पालन करना हर जगह जरूरी है। त्योहार में एक साथ जमा न हों, नहीं तो समस्या हो सकती है। वहीं आईसीएमआर ने कहा कि हमारे पहले और दूसरे सीरो सर्वे यूपी और बिहार के राज्य शामिल हैं। दूसरे सर्वे के नतीजे जल्दी ही आ जाएंगे। 

श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर आईईडी बरामद, आतंकी साजिश नाकाम
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रभारी जिले में की कार्यों समीक्षा: कहा समय पर हो लोक सेवा गांरटी के आवेदनों का निराकरण
जी-7 सम्मेलन के बाद जर्मनी से अबु धाबी पहुंचे पीएम मोदी, यूएई के राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट पहुंचकर किया स्वागत
बीएससी नर्सिंग में एडमिशन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंगाल से पकड़ाया आरोपी, पांच साल से था फरार
राज्य में पहले दिन हुई 88 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Parliament siege of Youth Congress in Delhi दिल्ली में युवा कांग्रेस का संसद घेराव: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी साथ राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद गिरफ्तार
Next Article सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?