ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद

By @dmin
Published: September 22, 2020
Share
सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद
सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए जा रहे हथियार, एके-47 समेत कई चीजें बरामद
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर की अखनूर पुलिस पार्टी और सेना की संयुक्त टीम ने मिलकर नयवाला खाद के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की मदद से गिराए गए कई पैकेट जब्त किए हैं। इन पैकेटों से पुलिस ने दो एके-47 असॉल्ट राइफल, तीन एके मैगजीन, एके 7.62 एम्यूनिशन के 90 राउंड और एक स्टार पिस्तौल बरामद किया है। 
मालूम हो कि पड़ोसी देश पाकिस्तान आए दिन जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ करने और दहशत फैलाने की कोशिश करता रहता है। सोमवार को भी एलओसी पर पलांवाला सेक्टर के केरी, बट्टल और बरडोह क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने सेना और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। 
हालांकि इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। गोलाबारी से क्षेत्र के लोग काफी सहमे हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोलों की आवाज भारत-पाकिस्तन सीमा से 15 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना की तरफ से भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। शाम लगभग साढ़े चार बजे के करीब गोलाबारी शुरू हुई थी जो सात बजे तक जारी रही।
वहीं राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी पाकिस्तानी सेना की ओर से सोमवार की देर शाम सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की गई थी। सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। किसी किस्म के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। 
जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के दादल, माला, मिनका में शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे सेना की चौकियों पर गोलाबारी की थी। देर शाम तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी जारी रही।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर स्कूलों में लगेगी छुट्टियों की लाइन, चार दिनों तक बच्चों की मौज
सिकासा भिलाई का छात्रों के लिए 2 दिवसीय मेगा सीए स्टूडेंट कांफ्रेंस, दिग्गज स्पीकर रहे मौजूद… छात्रों को किया मोटिवेट
महिला की हत्या कर फंदे पर टांग दी लाश, सिर पर चोट के निशान… जांच में जुटी पुलिस
Video: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, देवेंद्र यादव की टीम ने संभाले हालात, कश्मीर पहुंचने से पहले रुकी भारत जोड़ो यात्रा
जिला प्रशासन ने निकाली नशा मुक्त भारत अभियान के तहत साइकिल रैली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The recovery rate from corona infection reached 98 percent कोरोना पर गुड न्यूज: देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक, पिछले 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
Next Article Kawardha robbery: absconding accused climbed up यूपी में फिल्मसिटी: सीएम योगी ने कहा- 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएगी फिल्म सिटी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?