ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अच्छी खबर: पहली स्वदेशी एंटीजन किट को आईसीएमआर ने दी मंजूरी, 30 मिनट में आएंगे नतीजे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अच्छी खबर: पहली स्वदेशी एंटीजन किट को आईसीएमआर ने दी मंजूरी, 30 मिनट में आएंगे नतीजे

By @dmin
Published: July 23, 2020
Share
Good news: ICMR approves first indigenous antigen kit, results will come in 30 minutes
Good news: ICMR approves first indigenous antigen kit, results will come in 30 minutes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बुधवार को दूसरे रैपिड एंटीजन किट को कोराना वायरस के इलाज के लिए मंजूरी दे दी। इस किट को मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस द्वारा तैयार किया गया है और यह भारत में बनी पहली टेस्ट किट है, जिसे मंजूरी दी गई है। इस टेस्ट किट का नाम पैथोकैच कोविड-19 एंटीजन रैपिड टेस्टिंग किट है, जिसे पूरी तरह से भारत में तैयार और निर्मित किया गया है। यह तत्काल प्रभाव से ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगी और इसकी कीमत 450 रुपये के करीब होगी। इससे पहले, आईसीएमआर ने एक दक्षिण कोरियाई कंपनी एसडी बायोसेंसर द्वारा तैयार किए गए एंटीजन टेस्ट किट को मंजूरी दी थी। इस कंपनी की एक शाखा हरियाणा के मानेसर में स्थित है। 

मायलैब डिस्कवरी सॉल्यूशंस के प्रबंध संचालक हसमुख रावल ने कहा कि मायलैब की टीम इस महामारी से लडऩे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आरटी-पीसीआर टेस्ट को सस्ती दरों पर मुहैया कराकर हमने विदेशी किटों पर से निर्भरता कम की और अब हमने कोविड-19 टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए कॉम्पैक्ट एक्सएल को लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि अब एंटीजन टेस्टिंग किट के लिए मंजूरी मिलने के बाद, हम कोविड-19 के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर कर सकेंगे। साथ ही इस महामारी से लडऩे में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। 

मायलैब का रियल टाइम रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज चेन रिएक्शन (आरआरटी-पीसीआर) टेस्ट किट भी पहली स्वदेशी जांच किट थी, जिसे भारत में उपयोग के लिए आईसीएमआर की मंजूरी मिली थी। एंटीजन-आधारित टेस्टिंग का उपयोग आरआरटी-पीसीआर के साथ-साथ देश के समग्र टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने और रोगियों का इलाज करने के लिए किया जा रहा है। रैपिड एंटीजन टेस्ट आरआरटी-पीसीआर की तुलना में कम वक्त लेता है, क्योंकि आरआरटी-पीसीआर टेस्टिंग के लिए लगभग पांच घंटे का समय लगता है, जबकि इसमें सिर्फ 30 मिनट लगते हैं। वहीं, एंटीजन टेस्ट के लिए प्रयोगशाला की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि आरआरटी-पीसीआर टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला की जरूरत होती है। 

राजद को लगा झटका, वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सीताराम यादव ने भाजपा का दामन थामा
ग्रीन थाई हाई स्लिट आउटफिट में एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर ने बिखेरा जलवा, स्माइल पर फैंस हुए फिदा
भिलाई ट्रक-ट्रेलर एसोसिएशन की सराहनीय पहल : 250 चालकों का कराया स्वास्थ्य परिक्षण
खैरागढ़ उपचुनाव: गृहमंत्री सहित भिलाई के कांग्रेसियों ने कहा-कांग्रेस की जीत सुनिश्चित, अन्य दल प्रचार में रहे पीछे
छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी : आईएएस व आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी… देखिए सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi रिकार्ड स्तर पर बढ़ा देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 45720 नए मामले, 12 लाख के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Next Article Chief Minister paid tribute to Bisahu Das Mahant on his death anniversary: He said - his whole life was connected with public service मुख्यमंत्री ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि: कहा – पूरा जीवन जनसेवा से जुड़ा रहा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?