ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिकंदराबाद- छपरा के बीच यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे ने 4 फेरों के लिए शुरू की नई स्पेशल ट्रेन… जाने कब कब चलेगी यह ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सिकंदराबाद- छपरा के बीच यात्रियों के लिए खुशखबरी: रेलवे ने 4 फेरों के लिए शुरू की नई स्पेशल ट्रेन… जाने कब कब चलेगी यह ट्रेन

By @dmin
Published: June 3, 2021
Share
Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express
डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर, नवरात्रि में ये ट्रेनें रूकेगी मां के दरबार में, रेलवे ने दी सुविधा
SHARE

रायपुर। सिकंदराबाद- छपरा के बीच यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी है। रेलवे ने 4 फेरों के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू किया है। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से छपरा के लिये प्रत्येक रविवार दिनांक 6, 13, 20 एवं 27 जून 2021 को 07051 नंबर के साथ चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन सिकंदराबाद से 21.35 बजे रवाना हो कर अगले दिन 11.10 बजे दुर्ग, 12.10 बजे रायपुर, 14.30 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 15.25 बजे छपरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार यह ट्रेन छपरा से सिकंदराबाद के लिए प्रत्येक मंगलवार दिनांक 8, 15, 22 एवं 29 जून 2021 को 07052 नंबर के साथ चलेगी। यह ट्रेन छपरा से 23.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.40 बजे बिलासपुर, 01.30 बजे रायपुर, 02.20 बजे दुर्ग होते अगले दिन 16.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन में पहले दानापुर तक जा रही थी यात्रियों की सुविधा के लिए अब इसे छपरा तक चलाया जा रहा है। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 06 सामान्य, 10 स्लीपर तथा 05 एसी-3 सहित कुल 23 कोच रहेगी।
रायपुर विशाखापट्नम रहेगी रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली कुछ गाडिय़ां कोविड19 के कारण उनके प्रारंभिक स्टेशन से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 08527 रायपुर- विशाखापट्नम स्पेशल ट्रेन 12 जून 2021 से 21 जून 2021 तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्नम -रायपुर स्पेशल ट्रेन 11 जून 2021 से 20 जून 2021 तक रद्द रहेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह चार दिन
रेल्वे यात्रियो की सुविधाओ एवं मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा लोकमान्य तिलक टर्मिनल एवं हावड़ा के बीच चल रही 02101/02102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल- हावड़ा- लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के परिचालन सप्ताह मे चार दिन किया गया है । पहले कोविड-19 की महामारी एवं पर्याप्त यात्री संख्या उपलब्ध नहीं होने के कारण इस गाड़ी को 24 मई , 2021 से सप्ताह में दो दिन चलने की घोषणा की गयी थी। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से होकर चल रही 02101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-हावड़ा एक्सप्रेस स्पेशल जो सप्ताह में चार दिन (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार) लोकमान्य तिलक टर्मिनल से दिनांक 04 से 29 जून, 2021 तक चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 02102 हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल जो सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं रविवार को ) हावड़ा से दिनांक 06 जून से 01 जुलाई, 2021 तक चलेगी। यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा ।

क्रिकेट में भ्रष्टाचार करने वाले को दे देनी चाहिए फांसी : मियांदाद
अंतर विभागीय बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरूष एवं महिला वर्ग) का आयोजन
बड़ी खबर: तिहाड़ जेल में बागपत के कुख्यात गैंगस्टर अंकित गुर्जर की हत्या… दिल्ली में हुआ था गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के दौरान लागू लाॅकडाउन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की
मां बनने के बाद बदलाव तो आया है, पर फिटनेस में परेशानी नहीं, थोड़ी नर्वस जरूर थी : सानिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा शेयर बाजार: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
Next Article Corona Big Breaking: Baba Ramdev launches coronil pill, claims to be effective in clinical test बहस की बजाय इलाज में समय लगाओ… रामदेव के खिलाफ DMA की अर्जी पर बोला हाई कोर्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?