ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला अंडरपास को लेकर आई “‘Good news”‘, रेलवे व ट्रैफिक विभाग की तैयारियां पूरी… इस दिन से होगा शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुपेला अंडरपास को लेकर आई “‘Good news”‘, रेलवे व ट्रैफिक विभाग की तैयारियां पूरी… इस दिन से होगा शुरू

By Mohan Rao
Published: May 16, 2024
Share
सुपेला का अंडरपास
SHARE

भिलाई। शहर के सबसे सुंदर अंडरपास से सफर का इंतजार अब पूरा होने को है। सुपेला और टाउनशिप को जोड़ने वाले वाईशेप अंडरपास शुक्रवार से लोगों के लिए खुल जाएगा। रेलवे ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंडरपास में विद्युतिकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। दोनों ने एलईडी लाइट्स लगाई गई हैं जिसका ट्रायल भी पूरा कर लिया गया। रेलवे अफसरों ने शुक्रवार से इसे शुरू करने का संकेत दे दिया है।

बता दें 16 अगस्त 2022 को रेलवे क्रासिंग बंद कर अण्डरब्रिज निर्माण शुरू किया गया। शुरुआत में अण्डरपास के स्वरूप को लेकर विरोध के चलते काम की गति प्रभावित हुई। गतिरोध खत्म होने के बाद अंडरपास का निर्माण तेजी से शुरू हुआ। लगभग 20 माह में अंडरपास का निर्माण पूरा कर लिया गया है। अंडरपास की भीतरी दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां अंडरब्रिज की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। अंडरपास निर्माण के बाद इसके शुरू होने का इंतजार भिलाई वासियों को हैं और अब यह इंतजार खत्म हो रहा है।

Y शेप में बना है अंडरपास
अण्डरपास में सुपेला की ओर खुलने वाले मुख्य लेन में डिवाइडर बनाया गया है। वहीं टाउनशिप की ओर दो भागों में विभक्त होने से इस अण्डरपास का आकार अंग्रेजी के वाय शेप है। सुपेला की दिशा में लंबाई 230 मीटर है। वहीं टाउनशिप की ओर यह दो दिशा में विभक्त हो जाएगी। एक दिशा में यह सेक्टर-6 की ओर यानी दुर्ग की ओर मुड़ जाएगी। दूसरी तरफ सेक्टर-2 और मस्जिद की ओर टर्न लेगा। इसकी लंबाई 160-160 मीटर की होगी। यह अण्डरपास की चौड़ाई व ऊंचाई पास के चन्द्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अण्डरब्रिज के मुकाबले अधिक है। जिसके चलते बड़े वाहनों को गुजरने में आसानी होगी।

अभयारण्य से लेकर तारामंडल की झलक
अंडरपास के भीतर काफी आकर्षक चित्रकारी की गई है। अंडरपास की भीतरी दीवारों में कहीं अभयारण्य तो कहीं तारामंडल की कलाकृति को छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने उकेरा है। सुपेला की ओर से टाउनशिप की ओर जाने पर मोड के पास आकर्षक तितलियों की झांकियां भी सजाई गई हैं। इसके साथ ही अंडरपास के भीतर एलईडी लाइट की रोशनी की गई है जो रात में अंडरपास की सुंदरता को और भी बढ़ा देती हैं। अंडरपास से गुजरने वाले एक अलग ही अनुभव महसूस करेंगे।

चंद्रा-मौर्या व प्रियदर्शिनी परिसर से कम होगा दबाव
सुपेला अण्डरपास के शुरू हो जाने से चंद्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अंडरपास पर से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। छात्र छात्राओं, नौकरी पेशा सहित आम लोगों को पटरी पार आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। यह अण्डरपास वन वे होने से लोगों को गलत दिशा में आवाजाही से रोकने ट्रेफिक पुलिस की ओर से सूचना फलक लगाया गया है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने ट्रेफिक पुलिस की तैनाती रहेगी।

17 मई से शुरू होगा आवागमन
सुपेला अंडरपास में लाइटिंग का काम शेष था उसे पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही अंडरपास का निर्माण पूरा हो चुका है। इसे आम लोगों के लिए खोलने को लेकर रेलवे अफसरों से चर्चा की गई। रेलवे की ओर से और हमारी ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 मई से आम लोगों के लिए अंडरपास को शुरू कर दिया जाएगा।
– सतीश ठाकुर
– डीएसपी, यातायात विभाग दुर्ग

Good news : भिलाई में बनने जा रहा है स्केटिंग ग्राउंड, विधायक रिकेश की पहल पर कलेक्टर ने दी दो करोड़ की स्वीकृति
विधानसभा में मारपीट: भाजपा-टीएमसी के विधायक भिड़े, एक घायल, शुभेंदु अधिकारी समेत पांच निलंबित
त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क… जाने आपकी जेब को कितनी मिलेगी राहत
विधानसभा में गूंजा हसदेव अरण्य मामला: विधायक ने कहा एनओसी रद्द कर दीजिए, केन्द्र से टकराना है तो टकराइए
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 18 हजार से अधिक नए मामले …. इलाज के दौरान 108 मरीजों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 212 # 16 May 2024
Next Article हरियाणा से आकर भिलाई में चोरी, शातिरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना… फारेन करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?