ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से गायब हुआ लाखों का सोना, पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया अपराध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से गायब हुआ लाखों का सोना, पुलिस ने बैंक प्रबंधन के खिलाफ दर्ज किया अपराध

By Mohan Rao
Published: July 28, 2025
Share
बैंक ऑफ बड़ौदा : सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। भिलाई में बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इंदिरा प्लेस सिविक सेंटर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर से खाता धारक का सोना गायब हो गया। इस मामले में लगातार बैंक प्रबंधन से शिकायत के बाद कोई हल नहीं निकला। बैंक प्रबंधन ग्राहक को इसका जिम्मेदार टहराता रहा जबकि ग्राहक  का कहना है कि उसने या उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने सोना नहीं निकाला। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन के खिलाफ धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है गायब हुए सोने की कीमत 50 लाख रुपए के आसपास की है।

दरअसल इस मामले में सेक्टर-5 निवासी दरोगा सिंह द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। दरोगा सिंह ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा में उसे 1991 से लॉकर न 697 आवंटित हुआ था। लॉकर में अपने परिवार का 40 तोला सोना तीन अलग अलग पोटलियां बनाकर रखा था। लॉकर रूम में सीपेज के कारण लॉकर खोलने में परेशानी होना बताया और इसकी शिकायत करने पर लॉकर की देखरेख करने वाली अनिता कोरेटी एक अस्थाई लॉकर नंबर 547 दिया। इस दौरान पुराना लॉकर ठीक करने के लिए चाबी अपने पास रख लिया।

दरोगा सिंह ने बताया कि 17 जनवरी 2025 को अनिता कोरेटी के फोन पर बताया कि पुराने लॉकर का सामान अस्थाई लॉकर में  रख दिया गया है। पुराना लॉकर ठीक होने के बाद फिर से उसे दे दिया जाएगा। इसके बाद दरोगा सिहं ने 22 अप्रैल 2025 को जब लॉकर खोला तो उसमें से दो पोटली में रखा समान गायब पाया। केवल एक पोटली जो उसकी बहु की थी वही लॉकर में पाया गया। दारोगा सिंह ने बताया कि लॉकर का संचालन वे स्वयं करते हैं और उनके साथ उनकी पत्नी श्यामा सिंह जाती है। उनकी बेटी अराधना सिंह ने कभी भी लॉकर नहीं खोला।

इधर जब इस मामले में दरोगा सिंह ने बैंक प्रबंधन से शिकायत की तो अनिता कोरेटी सिनियर मैनेजर ने कहा कि लॉकर को दरोगा सिंह ने अपनी बेटी के साथ ऑपरेट किया है जबकि पुलिस को दिए बयान में दरोगा सिंह की बेटी ने कहा था उन्होंने कभी भी लॉकर ऑपरेट नहीं किया। लॉकर खराब होने की शिकायत पर आस्थाई लॉकर बैंक द्वारा दिया गया और पुराने लॉकर को ठीक कराने गोदरेज के टेक्निशियन को सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी को भी बुलाया गया। बैंक द्वारा सन्नी को लॉकर ठीक कराने लगभग तीन बार बुलाया गया।

इधर बैंक के एक और अधिकारी शरण पाल चुग्गा सिनियर मैनेजर बैंक ऑफ बडौदा ने बताया कि 22 अप्रैल को 2025 को लॉकर इचार्ज अनिता कोरेटी सिनियर मैनेटर के अवकाश पर होने से लॉकर सबंधी कार्य उन्हें दिया गया था। दिनाक 22.04.2025 को दरोगा सिह जिसे लॉकर नंबर 697 आबंटित है वे अपने लॉकर से सामान लेने आये थे। लॉकर को चेक करने उपरांत समान नहीं होने की शिकायत उन्होंने की थी। उनकी शिकायत पर संबंधित रजिस्टर को चेक कर बैंक प्रबंधक को सूचित किया।

लॉकर इंचार्ज अनिता कोरेटी ने बार बार कहा कि दरोगा सिंह ने अपनी बेटी के साथ लॉकर का संचालन किया, जबकि पुलिस की जांच में किसी भी सीसी टीवी फुटेज में कोई सुबूत सामने नहीं आया। जांच में यह भी पाया गया कि लॉकर नंबर 697 भी था जिसे बिना खोले ही केवल ऑयलीग किया गया था उसके बाद उस लॉकर को पुन और रिपेयरिंग नहीं करना बताया है। लॉकर इंचार्ज अनिता कोरेटी द्वारा संबंधित कम्पनी को लॉकर रिपेयरिंग हेतु सूचना देने की बात स्वीकार की गई है किन्तु मैकेनिक के रिपेयरिंग करने उपरांत कौन कौन से लॉकर ठीक नहीं हुए थे इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार लॉकर के सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की है और इसमे वे पूरी तरह से विफल हुए। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा प्रबंधन पर केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ किताब को सुप्रीम कोर्ट ने किया बैन : कहा- हार्ड कॉपी वापस लें, डिजिटल कॉपी हटाएं
खुड़िया जलाशय के गेट खुले, कई गांवों को मिलेगी राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए थे निर्देश
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 31 जुलाई तक, जानें किस आधार पर मिलेंगे मार्क्स
नक्सल प्रभावित इलाकों में रोशनी की नई किरण, विद्युत सुविधाओं के विस्तार को मिली रफ्तार – मुख्यमंत्री साय
Durg Politics: इस बार दुर्ग को मिलेगा नया, युवा सांसद! साहू-कुर्मी समाजों का समर्थन तय करेगा चुनाव के नतीजे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India v/s England Test Match: इंग्लैंड की धरती पर रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन, विदेश में रच दिया इतिहास India v/s England Test Match: इंग्लैंड की धरती पर रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड प्रदर्शन, विदेश में रच दिया इतिहास
Next Article shreekanchanpath 285 # 28 July 2025

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?