ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी आज देश को देंगे दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात, तीन राज्यों को फायदा… जानिए रूट और समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पीएम मोदी आज देश को देंगे दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात, तीन राज्यों को फायदा… जानिए रूट और समय

By Mohan Rao
Published: April 8, 2023
Share
वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

नईदिल्ली। देश के रेल यात्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. जी हां, 8 अप्रैल 2023 को एक ही दिन पीएम मोदी दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। दिन में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत को और शाम में चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। इन दोनों ट्रेनों के चलने से तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलावा देश के अन्य रेल यात्रियों को फायदा होगा।

सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत तेलंगाना के सिकंदराबाद से आंध्र प्रदेश की धार्मिक नगरी तिरुपति के बीच चलेगी जहां तीर्थयात्री भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करने जाते हैं। इस ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय में करीब साढ़े तीन घंटे की कमी आने की उम्मीद है। इससे पहले 15 जनवरी को पीएम मोदी ने सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

सिकंदराबाद से तिरुपति वंदेभारत का रूट
सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच करीब 661 किलोमीटर की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटे 30 मिनट में तय करेगी। यह गाड़ी मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह के छह दिन चलेगी। अभी एवरेज स्पीड 77.73 किमी प्रति घंटा होगी। हैदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर स्टेशनों पर रुकेगी। वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद से सुबह 6 बजे चलेगी, जो नलगोंडा 07.19 बजे, गुंटूर 09.45 बजे, ओंगोल 11.09 बजे, नेल्लोर  दोपहर 12.29 बजे और तिरुपति दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। तिरुपति से यह ट्रेन 15.15 बजे, नेल्लोर 17.20 बजे, ओंगोल 18.30 बजे, गुंटूर 19.45 बजे, नलगोंडा 22.10 बजे और सिकंदराबाद 23.45 बजे पहुंचेगी।

चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत
चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई से चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। पिछले साल नवंबर में पीएम मोदी ने चेन्नई से मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। नई वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच होंगे जिनमें एक एग्जीक्यूटिव कोच शामिल है। ट्रेन छह घंटे 10 मिनट में 495.28 किमी की दूरी तय करेगी और तिरुपुर, इरोड और सेलम स्टेशनों पर रुकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन बुधवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी।

देश में 11 वंदे भारत ट्रेनों का हो रहा संचालन
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से बनारस के बीच चली.दूसरी ट्रेन दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली। तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी। चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गई। पांचवीं वंदे भारत को चेन्‍नई से मैसूर, छठीं वंदे भारत नागपुर से बिलासपुर, सातवीं  ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदे भारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी के बीच और 11वीं वंदे भारत हाल में भोपाल से दिल्ली के बीच चलाई गई है। दो और नई ट्रेनों के चलने के बाद देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या कुल 13 हो जाएगी।

सफलता : छत्तीसगढ़ की तीन योजनाओं को मिली राष्ट्रीय स्तर में पहचान
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की समीक्षा, विशेष रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा पर जोर-शम्मी आबिदी
shreekanchanpath 16 # 28 October 2024
मणिपुर सरकार मीरा को तोहफे में देगी 1 करोड़ रुपए… वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने का इनाम
Bhilai Breaking : आर्मी अफसर के नाम पर कॉल कर डॉक्टर से ठग लिए सवा 2 लाख रुपए… जानिए ठग ने कैसे दिया था झांसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार सफलता: बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली, विस्फोटक के साथ दो गिरफ्तार
Next Article बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के छह लोगों की मौत बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?