ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम बघेल की सौगात: बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 565 करोड़ रुपए 1430 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन… बलौदाबाजार में होंगे 295 करोड़ के 1172 कार्य व महासमुंद में 270 करोड़ के 258 कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम बघेल की सौगात: बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 565 करोड़ रुपए 1430 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन… बलौदाबाजार में होंगे 295 करोड़ के 1172 कार्य व महासमुंद में 270 करोड़ के 258 कार्य

By @dmin
Published: June 9, 2021
Share
Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore
Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिले में लगभग 565 करोड़ रुपए की लागत के 1430 कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इसमें से बलौदाबाजार जिले में 295 करोड़ रुपए की लागत के 1172 कार्य व महासमुंद जिले में 270 करोड़ रुपए की लागत के 258 कार्य शामिल हैं। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, लोक स्वास्थ्य मंत्री गुरु रुद्र कुमार, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, बलौदाबाजार में सांसद गुहाराम अजगले,  राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव चंद्रदेवराय, विधायक प्रमोद शर्मा उपस्थित थे।
वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगभग 185 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत के जिन 501 कार्यों का भूमिपूजन किया उनमें प्रमुख रूप से 35 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से ग्राम अमोदी-मड़वा-पवनी मार्ग में 18.91 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य, 34 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली 6 ग्रामीण सड़कें, कुल लम्बाई 58.64 किलोमीटर, 18 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 15 किलोमीटर लंबी बरपाली-गिरौद-महराजी सड़क, 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला मनोहर दास वैष्णव उत्कृष्ट विद्यालय का भवन, 8 करोड़ 69 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जाने वाले रेट्रोफिटिंग के 24 कार्य तथा 87 लाख रुपए की लागत से महिला स्व सहायता समूहों के लिए बनने वाले 29 वर्क शेड के कार्य शामिल हैं।
बलौदाबाजार में इन कार्यों का लोकार्पण
इसी प्रकार मुख्यमंत्री बलौदाबाजार जिले में लगभग 109 करोड़ 23 लाख रुपए के 671 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इनमें प्रमुख रूप से असनींद व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार का कार्य, बुंदेला एनीकट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित बिटकुली खैरा चिचपोल बोरसी सड़क, ग्राम पुरगांव में निमलरई रोड़ पर निर्मित वृहद पुल, 2.40 किलोमीटर रिसदा से कुकुरदी सड़क पुल-पुलिया सहित निर्माण कार्य और जलकी-सिरपुर-बल्दाकछार-कसडोल मार्ग पर भोथाही नाला पर निर्मित पुल शामिल है।
महासमुंद जिले में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
मुख्यमंत्री बघेल महासमुंद जिले में लगभग 221 करोड़ रुपए की लागत के 201 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 54 लाख रुपए की लागत से सराईपाली-उमरिया-भंवरपुर-बड़ेसाजापाली मार्ग में 17 किलोमीटर लंबी सड़क का उन्नयन कार्य, 15 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से आंवराडबरी-कोमा-कोल्दा-खुसरूपाली मार्ग के 6 किलोमीटर का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य, 11 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से 9 किलोमीटर सिरकों-नवागांव मार्ग का निर्माण कार्य, 7 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से पुल-पुलिया सहित बनने वाले 5.10 किलोमीटर लंबे बाघामुडा-बांसकाटा-देवरी मार्ग का निर्माण कार्य, 11 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से चण्डीडोंगरी जलाशय नहर का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य 8 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से कालीदरहा जलाशय का बांध एवं नहर का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 22 करोड़ रूपए की लागत के 57 कार्य, क्रेडा के माध्यम से 25 गांवों में 2 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से सोलर ड्यूल पंप संयंत्र स्थापना के कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
इन कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री बघेल महासमुंद जिले में 49 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत के 57 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसमें पिथौरा में निर्मित 50 बिस्तरों का मातृ शिशु अस्पताल, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध महासमुंद चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, ग्राम गढ़सिवनी में निर्मित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा बागबहरा तथा विकासखण्ड मुख्यालय बसना में शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों हेतु बनाए गए आवास तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित 9 सड़कें शामिल हैं।

सीएम साय ने दिलाई राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बाल विवाह रोकथाम की शपथ, 20 हजार लोग जुटे…. बनाया विश्व रिकॉर्ड
स्वास्थ्य सुविधों में विस्तार के लिये एंबुलेंस की सुविधा…. महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने हरी झंडी देकर किया रवाना
भिलाई में पूर्व पार्षद की दादागिरी, रावन दहन के नाम पर ITI ग्राउंड के हरे-भरे पेड़ों की चढ़ा दी बलि
shreekanchanpath 116 # 08 February 2025
मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने घोषित किया छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Telangana government also canceled the 12th examination तेलंगाना सरकार ने भी रद्द की 12वीं की परीक्षा… आंतरिक मूल्यांकन के जरिए पास होंगे छात्र
Next Article Raigad and Jashpur districts got the gift of development works worth Rs 592 crore सीएम बघेल की सौगात: बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 565 करोड़ रुपए 1430 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन… बलौदाबाजार में होंगे 295 करोड़ के 1172 कार्य व महासमुंद में 270 करोड़ के 258 कार्य

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?