ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घाटी के गांवों में विकास का संदेश फैलाएं मंत्रीः मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

घाटी के गांवों में विकास का संदेश फैलाएं मंत्रीः मोदी

By @dmin
Published: January 18, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के गांवों और शहरों में विकास का संदेश फैलाने के लिए बड़े अभियान के संचालन में लगी है। इसके तहत केंद्र सरकार के 38 मंत्री केंद्रशासित प्रदेश का दौरा करेंगे और वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने इन मंत्रियों से अपील की कि वे सिर्फ शहरों में ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी विकास का संदेश फैलाने की कोशिश करें।

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने जम्मू में समीक्षा बैठक के बाद बताया कि लोगों तक पहुंचने के लिए बड़े अभियान के तहत 38 केंद्रीय मंत्री शनिवार से जम्मू-कश्मीर के 60 स्थानों का दौरा करेंगे। सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली में हुई मंत्री परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि वे स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान विकास का संदेश फैलाएं। उनसे विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी देने को कहा गया, जिससे जमीनी स्तर पर लोगों को फायदा होगा।

गांवों का भी करें दौराः मोदी
प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा कि उन्हें केवल शहरी इलाकों तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि गांवों के लोगों से मिलना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में केंद्र की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देनी चाहिए। गौरतलब है कि 18 से 24 जनवरी के बीच 38 केंद्रीय मंत्री संघ शासित प्रदेश के दोनों संभागों का दौरा करेंगे और गृह मंत्रालय इसका समन्वय करेगा। इनमें से 51 दौरे जम्मू के और 8 दौरे श्रीनगर के होंगे।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रियासी जिले के कटरा और पंथाल इलाके का दौरा 19 जनवरी को करेंगी। इसी दिन मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी रेल मंत्री पीयूष गोयल श्रीनगर जाएंगे। गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी 22 जनवरी को गांदरबल और 23 जनवरी को मनीगाम का दौरा करेंगे। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद 24 जनवरी को बारामूला जिले के सोपोर जाएंगे। वीके सिंह का 20 जनवरी को उधमपुर के टिकरी जाने का कार्यक्रम है।

वहीं, किरण रिजिजू 21 जनवरी को जम्मू के सुचेतगढ़ जाएंगे। इसी तरह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह डोडा जिले के खेलानी जाएंगे और श्रीपद नाइक श्रीनगर के एसकेआईसीसी में बैठक करेंगे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह, प्रहलाद जोशी, रमेश पोखरियाल निशंक और जीतेंद्र सिंह उन मंत्रियों में शामिल है जो जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मपु र-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का किया शुभारंभ, बोले गुजरात से ओडिशा तक मिलेगा लाभ
बड़ी खबर: गिलगित-बाल्टिस्तान को चीन को सौंपने की तैयारी में पाकिस्तान, कर्ज उतारने के लिए उठा सकता है कदम
हरिद्वार कुंभ में कहीं अखाड़े न बन जाएं कोरोना सुपर स्प्रेडर… रोजाना 6 से 10 संत मिल रहे संक्रमित
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 33 हजार लोगों ने कोरोना को दी मात….. 26382 नए संक्रमितों की पुष्टि
IPL-2021: वानखेड़े स्टेडियम में जारी कोरोना का कहर, तीन और सदस्य कोरोना पॉजिटिव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएए के खिलाफ महिलाओं के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता पी चिदंबरम
Next Article एक्यू खान से अब बाद तक जारी है पाक की परमाणु चोरी का सिलसिला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?