ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरिद्वार कुंभ में कहीं अखाड़े न बन जाएं कोरोना सुपर स्प्रेडर… रोजाना 6 से 10 संत मिल रहे संक्रमित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हरिद्वार कुंभ में कहीं अखाड़े न बन जाएं कोरोना सुपर स्प्रेडर… रोजाना 6 से 10 संत मिल रहे संक्रमित

By @dmin
Published: April 15, 2021
Share
Vijay Sinha elected Bihar Legislative Speaker
Vijay Sinha elected Bihar Legislative Speaker
SHARE

हरिद्वार (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण अखाड़ों की छावनियों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। अखाड़ों में संक्रमित संतों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। सभी 13 अखाड़ों की छावनियों में हजारों की संख्या में देशभर से आए संत कल्पवास कर रहे हैं। वहीं अखाड़ों की छावनियों में संतों दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में कुंभनगरी में बड़े पैमाने पर संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है। महाकुंभ के शाही स्नानों के बाद कुंभनगरी में नए कोरोना संक्रमितों के दैनिक आंकड़े पिछले तमाम रिकार्ड ध्वस्त कर रहे है। कुंभ की अधिकारिक घोषणा से पहले केंद्र सरकार ने संतों की छावनियों के निर्माण और कथा आयोजनों के दौरान संक्रमण के फैलने की आशंका जताई थी। प्रदेश सरकार ने संतों के लगातार दबाव के चलते खुले में छावनियों के निर्माण की अनुुमति दे दी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने पारंपरिक रूप से शिविर लगाने और कथा आयोजनों को भी मंजूरी दी। अब केंद्र सरकार की आशंका सही साबित हो रही है। संतों की कोई भी छावनी संक्रमण से अछूती नहीं है। सबसे अधिक 25 संक्रमित केवल श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी अखाड़े में मिले हैं। दोनों अखाड़ों में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है।
श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा, श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और अखिल भारतीय श्री दिंगबर अणि में भी संत संक्रमित मिल रहे हैं। अखाड़ों की छावनियों में संतों के दर्शन, कथाओं के श्रवण, अन्न क्षेत्र में भोजन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर अखाड़ों में बड़े पैमाने पर संक्रमण फैलता है तो हालात बद्तर हो सकते हैं। राज्यसीमा और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की बड़े स्तर पर रेंडम कोविड एंटीजन जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग अखाड़ों में जांच नहीं कर रहा है। इसके पीछे शाही स्नान का हवाला दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व अखाड़ों छावनियों और शिविरों में कोविड जांच कराने का दावा किया था, लेकिन कोई भी जांच टीम अखाड़ों की दहलीज नहीं लांघ पाई। जितने संत कोविड संक्रमित पाए गए हैं वे स्वयं जांच कराने आए या अस्पतालों के माध्यम से उनकी जांच कराई गई।

बच्चों का क्लासमेट बताकर बुजुर्ग दंपती से सवा करोड़ की ठगी, पता बदलकर छिप रहे ठग… अब आए पुलिस के हाथ
नक्सल अटैक पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, मार्च 2026 तक खत्म कर देंगें नक्सलवाद
कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी, पिछले 24 घंटे में आए 18,711 नए केस, 100 की गई जान
साइबर धोखाधड़ी से बचाव में जिला अर्थशाला ने दर्ज की उल्लेखनीय सफलता
अवैध वसूली के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार, धमका कर ऐंठता था पैसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग लॉकडाउन की आशंका पर पलायन: प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 ट्रेनें, पढ़ें पूरी जानकारी
Next Article मौतों को कोई रोक नहीं सकता, जिनकी उम्र हो जाती है, उन्हें मरना ही है: शिवराज के मंत्री का बयान मौतों को कोई रोक नहीं सकता, जिनकी उम्र हो जाती है, उन्हें मरना ही है: शिवराज के मंत्री का बयान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?