भिलाई। इस्पात नगरी में संचालित कला, संगीत , नृत्य, वादन प्रशिक्षण संस्था गीत वितान कला केन्द्र (स्कूल आफ परफारमीग आटर्स) भिलाई द्वारा संस्था का स्थापना दिवस रूआबांधा में मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मौमीता मंडल (शाखा प्रबंधक) बैंक आफ बड़ौदा, सत्येन्द्र टण्डन डकूमेन्ट्री फिल्म मेकर, शक्तिपद चक्रवर्ती (अध्यक्ष) कला साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, मुख्य संरक्षक एन के बंछोर, परविन्दर सिंह उपस्थित रहे ।
सर्व प्रथम संस्था की अध्यक्ष रजनी सिन्हा , उपाध्यक्ष सोमेन कुण्डू एवं कार्य करणी समिति सदस्य के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संस्था की छात्रा सुपर्णा चक्रवर्ती, जॉली चक्रवर्ती द्वारा वेद मंत्र एवं आलेख पाठ किया गया ।इसके पश्चात संस्था के विद्यार्थीयो को परीक्षा में उत्तीर्ण विशारद एवं स्नातकोत्तर (रत्न) उपाधि प्रस्तुति पत्र अतिथियो द्वारा प्रदान किया गया । सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति में सरस्वती वंदना जयंती जय जय मां सरस्वती गीत से प्रारम्भ किया गया । इसके पश्चात शांति निकेतन बोलपुर द्वारा आयोजित (क्राइस्ट महोत्सव) को अनुसरण करते हुए विशेष प्रार्थना पर आधारित रवीन्द्र संगीत एवं प्रार्थना गीत गायन विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन नृत्यमणी मिथुन दास ने किया।




