ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गीत वितान कला केंद्र ने मनाया 32वां वसंत उत्सव, शांतिनिकेतन की तर्ज पर रविन्द्र संगीत की प्रस्तुति
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गीत वितान कला केंद्र ने मनाया 32वां वसंत उत्सव, शांतिनिकेतन की तर्ज पर रविन्द्र संगीत की प्रस्तुति

By Mohan Rao Published March 23, 2026
Share
SHARE

भिलाई। संगीत, नृत्य, चित्रकला एवं वादन प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध गीत वितान कला केंद्र द्वारा 32वां वसंत उत्सव शांतिनिकेतन की तर्ज पर स्वामी आत्मानंद उद्यान, मरोदा सेक्टर, भिलाई में आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल की परंपरा के अनुसार रवीन्द्र संगीत एवं नृत्य “ओरे गृहवासी खोल द्वार खोल” से हुई। इस प्रस्तुति में छात्र-छात्राओं ने गुलाल उड़ाते हुए पदयात्रा कर वातावरण को पूर्णतः बसंती रंग में रंग दिया। इसके पश्चात वसंत ऋतु पर आधारित गीत, नृत्य एवं काव्य पाठ प्रस्तुत किए गए।

चित्रकला के विद्यार्थियों ने कैनवास पर प्रकृति के अलग-अलग रंगों को खूबसूरती से चित्रित कर विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया। वहीं वादन समूह ने गिटार, कीबोर्ड एवं अन्य वाद्य यंत्रों के साथ “मां सरस्वती शारदे” गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। हारमोनियम पर संगत श्रीमती चंद्रा बनर्जी, तबले पर रूद्र प्रसन्न जेना, गिटार पर डेनिल कोसरिया, अमन बराडे एवं धैर्य हंस, बांसुरी पर मनीष वर्मा तथा कीबोर्ड पर हर्ष सोनटके ने उत्कृष्ट सहयोग दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मुख्य संरक्षक नरेंद्र कुमार बंछोर, वीके मोहम्मद, वंश बहादुर सिंह (महासचिव, इंटक), कला-साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शक्ति चक्रवर्ती, शांतनु दास गुप्ता एवं मुख्य सलाहकार डॉ. आरके सोणवणे एवं गोविंद पाल, मनोज ठाकरे ( अध्यक्ष सैल्यूट तिरंगा संगठन) तथा संगठन की अध्यक्ष रजनी सिन्हा द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ ठाकुर एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर “वसंत वंदना 2026” से सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण संस्था के नरेंद्र बंछोर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का नृत्य एवं संगीत निर्देशन नृत्यमणि गुरु मिथुन दास द्वारा किया गया। मंच संचालन श्रीमती रचना श्रीवास्तव एवं माया बनर्जी ने किया, जबकि काव्य पाठ सुपर्णा चक्रवर्ती एवं शीबेन हालदार द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप कुमार मित्रा, अस्मिता बनर्जी, सुब्रत विकास चौधरी, प्रेमचंद साहू, हर्षदेव साहू, पुरुषोत्तम, राजिल वर्मा, सौरव चक्रवर्ती, सुरेंद्र साहू एवं जयप्रकाश मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। यह आयोजन न केवल कला और संस्कृति का उत्सव बना, बल्कि प्रकृति और परंपरा के सुंदर समन्वय का भी सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया।

You Might Also Like

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ : हथबंद रेलवे स्टेशन पर सरप्राइज चेकिंग में एक लाख से ज्यादा का जुर्माना

Mohan Rao March 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार– डिप्टी सीएम शर्मा
Next Article अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?