ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रामलला के आने की खुशी में जगमगा उठा दुर्ग का गंजपारा, चारों ओर लगे जय श्री राम के नारे… मनाई गई दीपावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

रामलला के आने की खुशी में जगमगा उठा दुर्ग का गंजपारा, चारों ओर लगे जय श्री राम के नारे… मनाई गई दीपावली

By Mohan Rao
Published: January 23, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। 22 जनवरी को अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। हर शहर कस्बें में श्री राम के नाम के नारे लगे। घरों में दुकानों में सड़कों पर भगवा झंडे लगाए गए एवं घर घर दिल जलाए गए। गंजपारा समेत दुर्ग शहर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह दीपावली की तरह मनाया गया। हर शहर में लोगों ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा। भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा का विशेष उत्सव दुर्ग के गंजपारा में देखने को मिला जहां पूरे सप्ताह श्री राम नाम की गूंज सुनाई देती रही।

गंजपारा में इस उत्सव को पूरे एक सप्ताह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। जिसमें अंतिम दिवस 22 जनवरी अयोध्या धाम श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिवस प्रातः 9 बजे सत्तीचौरा हनुमान मंदिर में विराजमान श्री राम दरबार का अभिषेक, पूजन, प्रातः 10 बजे माँ दुर्गा मंदिर में विराजमान श्री राम दरबार का अभिषेक एवं पूजन, दोपहर 12 बजे 56 भोग लगाया गया।

समित्ति के डब्बू चंद्रवंशी एवं गुड्डू कश्यप ने बताया कि पूरे गंजपारा को भगवा रंग के तोरण, विशेष आकर्षित लाइट, एवं बड़े बड़े बोर्ड से सजाया गया है, जोकि आकर्षण बना हुआ है। श्री राम दरबार की छोटे छोटे बच्चों द्वारा झांकी बनाई गई, बाल रूप में बजरंग बली पूरे दिन नाचते रहे, जिसे धर्मप्रेमी भी झूमते रहे। शाम 6:30 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ, संध्या 7 बजे श्री राम जी की 108 दीपों एवं 108 पूजा थाल से महाआरती एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम में गंजपारा वासियों को अयोध्या मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, यहां पर अयोध्या से सीधा प्रसारण देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद छोटे छोटे बच्चों के द्वारा घंटानाद और शंखनाद किया गया। इसके बाद सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। सुबह 10 बजे से देर रात्रि तक बोलबम सेवा समिति, गंजपारा, दुर्ग एवं धर्मप्रेमियों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया,  जिसमें हजारो धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ली, प्रसादी में सुबह से रात्रि तक पोहा, जलेबी, खीर, भजिया, पुलाव, खिचड़ी, फल, पूड़ी सब्जी, एवं 56 भोग का वितरण किया गया।

शाम ढलते ही पूरा गंजपारा दीपों से जगमगा उठा, दीपावली के पर्व की तरह गंजपारा में लोगों ने घरों,  लोगों ने अपने घरों व दुकानों में 5-5 दीपक जलाए। दीपों के अलावा लोगों ने अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों एवं आंगन को रंगोली से सजाया था। सत्तीचौरा में में जय श्री राम के भगवा झंडे लहराती दिखी महिलाएं। लोगों में राम को लेकर ऐसा उत्साह देख किसी के भी मन में राम नाम लेने का मन कर जाएगा। देर रात्रि तक श्री राम नाम के भजनों में पूरा गंजपारा झूमता रहा।

कार्यक्रम में राजेन्द्र साहू, अशोक राठी, महेश टावरी, मनोज गुप्ता लाला, पिंकी गुप्ता, राजेश शर्मा, मनोज भूतड़ा, सुरेश गुप्ता, ललित शर्मा,अशोक गुप्ता, इंद्राणी कुलेश्वर साहू, पार्षद, ऋषभ जैन पार्षद, विनय मिश्रा, गोपाल शर्मा, राहुल शर्मा, ईशान शर्मा, अर्जित शुक्ला, योगेन्द्र शर्मा बंटी, प्रकाश सिन्हा, नरेंद्र गुप्ता, बसंत शर्मा, विजय मनहरे, आशीष गुप्ता शिशु शुक्ला, संदीप गुप्ता, गोविंद गुप्ता, सुंदर गुप्ता, दिनेश शर्मा, सुजल शर्मा, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, मनीष सेन, शरद भूतड़ा, रवि शर्मा, राहुल राठी, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, कृतज्ञ शर्मा, सोनल सेन, प्रशांत कश्यप तथा महिलाओ में शकुन देवी दुबे, पायल जैन नवकार परिसर, सरिता शर्मा, किरण शर्मा, प्रभा दुबे, सिंधु गुप्ता, चंचल शर्मा, मिथला शर्मा, मनोरमा शर्मा, चंदा शर्मा, आभा शर्मा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, शिल्पी शर्मा, प्रज्ञा शर्मा, प्रतिभा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, भारती यादव, मनीषा गुप्ता, बबीता गुप्ता, माया वर्मा, सुनीता वर्मा एवं समस्त गंजपारा वासी और हजारों धर्मप्रेमी उपस्थित हुए।

Agni-3 का सफल परीक्षण, ताकत ऐसी जानकर रह जाएंगे हैरान… जाने मिसाइल से जुड़ी खास बातें
भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावडिय़ों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार
Windows 365 हुआ लॉन्च: अब किसी भी डिवाइस में इस्तेमाल कर सकेंगे विंडोज, मोबाइल भी करेगा कंप्यूटर की तरह काम
Breaking: भानुप्रतापपुर उपचुनाव, BJP प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवारी निरस्त करने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या पूरा मामला
एनएसयूआई के कार्यकर्ता व समर्थकों ने ‘हम में है देवेन्द्र’ स्लोगन लिख मनाया अपने युवा विधायक का जन्मदिन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article WPL-2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा फाइनल WPL-2024: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल जारी, 23 फरवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट, 17 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा फाइनल
Next Article लोकसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा झटका, इनके कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन लोकसभा चुनाव से पहले इस पार्टी को लगा झटका, इनके कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?