भिलाई। दुर्ग-भिलाई में पिछले कुछ दिनां से हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस ने चेन स्नेचर्स गैंग को पकड़ा है। इस गैंग ने शहर में अलग अलग थाना क्षेत्रों में 10 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस मामले में आज बड़ा खुलासा कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चेन स्नेचिंग करने वाले पांच आरोपी दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। शातिर गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं और हर बार घटना कों अंजाम देकर चंपत हो जाते हैं। पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के साथ की ज्वेलरी खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव इस मामले का जल्द ही खुलासा करेंगे।




