ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर नरेन्द्र भूरे से की मुलाकात, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर संभव सहयोग का आश्वासन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर नरेन्द्र भूरे से की मुलाकात, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर संभव सहयोग का आश्वासन

By @dmin
Published: April 20, 2021
Share
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर नरेन्द्र भूरे से की मुलाकात, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर संभव सहयोग का आश्वासन
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश पर एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर नरेन्द्र भूरे से की मुलाकात, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर संभव सहयोग का आश्वासन
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के गृहमंत्री तामृध्वज साहू के निर्देश पर दुर्ग कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे से आज एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव अरुण सिंह सिसोदिया, प्रदेश सचिव इरफ़ान ख़ान, समाजसेवी आशीष अग्रवाल, जिला महासचिव राजीव यादव तथा मोंटू तिवारी जी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र साहू ने जीवनरक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की आपूर्ति हेतु उचित और पारदर्शी व्यवस्था करने की बात कही और सभी गंभीर मरीज़ों को प्राथमिकता के आधार पर प्रदान करने हेतु कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी दबाव के कोरोना मरीज़ की गंभीरता को देखकर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।

अरुण सिंह सिसोदिया ने सरकार द्वारा सुनिशित किये गए कोरोना उपचार गाइड लाइन का अक्षरश: प्तपालन करने हेतु तथा कुछ निजी अस्पतालों द्वारा मनमानी बिल वसूली की आ रही शिकायतों पर त्वरित अंकुश लगाने हेतु उचित कदम उठाए जाने की माँग रखी। इरफ़ान ख़ान ने सुझाव दिया कि जो इंजेक्शन अस्पतालों को अलॉट किये जा रहे हैं, उनके उपयोग के बाद का एक फीडबैक सिस्टम बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीज़ के “D-DIMER” “COAGULATION TEST” पर भी अत्यधिक ध्यान देने पर ज़ोर दिया, जिसकी वजह से मरीज़ के इलाज के दौरान एवं डिस्चार्ज पश्चात भी मृत्यु होने की संभावना पर अंकुश लगाया जा सके।

आशीष अग्रवाल ने कोरोना मरीज़ को ऑक्सिजन सिलेंडर की आपूर्ति तथा साथ ही नर्सिंग स्टाफ की उपलब्धता पर अपने सहयोग की बात रखी। उन्होंने रेमिडीसीवीर इंजेक्शन के अन्य जगहों से उपलब्धता हेतु भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही इस डेलीगेशन के सभी सम्मानित सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक सदस्य एवं पदाधिकारीगण द्वारा शासन प्रशासन को सकारात्मक सहयोग देते रहने हेतु आश्वस्त किया। कोरोना के खिलाफ इस अभूतपूर्व संघर्ष में कांग्रेस पार्टी का हर सदस्य शासन प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए कटिबद्ध है। मिलकर कोरोना को हराना है, अपने जि़ले, अपने प्रदेश, अपने देश और सम्पूर्ण मानव जाति को इस विकराल महामारी से बचाना है।

सी-मार्ट का उद्देश्य स्थानीय बाजार और रोजगार को बढ़ावा देना – मुख्यमंत्री बघेल
बस के नीचे आकर भी बाल-बाल बच गया यह शख्स, देखे सोशल मीडिया पर वायरल विडियो
सक्ती राजपरिवार का विवाद: 31 साल बाद नेपाल से लौटीं रानी, बोलीं- राजा की संपत्ति का दुरुपयोग कर रहे नौकर
किसान आंदोलन के बीच बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री- एमएसपी पर आंच आने से पहले छोड़ दूंगा राजनीति
Big action : हाइवे से लगी प्रापर्टी अपनों के नाम करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, सस्पेंड कर बिठाई जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन के डर से छत्तीसगढ़ लौटेंगे ढाई लाख से ज्यादा मजदूर, हर प्रवासी की जांच करेगा राज्य प्रशासन लॉकडाउन के डर से छत्तीसगढ़ लौटेंगे ढाई लाख से ज्यादा मजदूर, हर प्रवासी की जांच करेगा राज्य प्रशासन
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट ने पकड़ी रफ्तार: पिछले 24 घंटे में सामने आए 13834 नए केस….11815 हुए डिस्चार्ज, 175 की मौत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?