ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक अप्रैल : टैक्स से लेकर एलपीजी के दाम तक…. यह हैं बड़े बदलाव… जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

एक अप्रैल : टैक्स से लेकर एलपीजी के दाम तक…. यह हैं बड़े बदलाव… जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

By Mohan Rao
Published: April 1, 2023
Share
SHARE

Shreekanchanpath. एक अप्रैल से नए फाइनेंसियल ईयर 2023-24 की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही टैक्स से लेकर कई सेक्टर में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। आज से नई इनकम टैक्स रिजीम (Income Tax) के नए स्लैब लागू हो गए हैं। वहीं एलपीजी के दाम में भी बदलाव हुआ है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपए की कटौती की है। पिछले महीने इसके 350 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। वहीं घरेलू गैस सिलेण्डर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एक अप्रैल यानी आज से देश में नए इनकम टैक्स रिजीम के नए स्लैब (New income tax slabs) लागू हो गए हैं. सरकार ने आम बजट 2023 में नई स्लैब का ऐलान किया था। जिसमें स्लैब की संख्या को 6 से घटाकर पांच कर दिया गया था। सरकार ने कहा है कि नई टैक्स रिजीम डिफॉल्ट होगी। अगर किसी को पुरानी रिजीम चुननी है तो इसके लिए उसे फॉर्म भरना होगा। आज से इनकम टैक्स छूट की सीमा पांच लाख रुपए से बढ़कर सात लाख रुपए हो गई है. हालांकि, ये लाभ नई टैक्स रिजीम चुनने वाले को मिलेगा। नई टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87A के तहत टैक्स छूट को 12,500 रुपए से बढ़ाकर 25,000 रुपए कर दिया गया है। नई रिजीम के तहत सात लाख रुपये तक की कमाई पर जीरो टैक्स का लाभ लेने वाले को 80C के तहत मिलने वाली छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

इसके अलावा एक अप्रैल 2023 से गोल्ड की ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य कर दिया गया है। आज से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। 4 अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाली ज्वैलरी की बिक्री अब नहीं हो सकेगी। इसी प्रकार आज से स्मॉल सेविंग में निवेश करने वालों को डिपॉजिट पर अधिक ब्याज मिलेगा। सरकार ने अप्रैल-जून 2023 की तिमाही के लिए ब्याज दरों में इजाफा किया है। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 70 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। वित्त मंत्रालय ने जारी एक नोटिफिकेशन में कहा कि सीनियर सिटीजन स्कीम, मंथली इनकम स्कीम, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्कीमों की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है।

नए फाइनेंसियल ईयर यानी एक अप्रैल से डेट म्यूचुअल फंड्स में किए गये निवेश पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स के तहत टैक्स लगेगा। सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स को खत्म कर दिया है। इसके अलावा आज से सरकार महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान सेविंग’ स्कीम की शुरुआत कर रही है। महिला सम्मान सेविंग स्कीम को महिला या लड़कियों के नाम पर लिया जा सकता है। यह वन टाइम स्कीम है और 2023-2025 के बीच दो साल की अवधि के लिए ही निवेश के लिए उपलब्ध होगी।

पत्रकार को राष्ट्रपति से सवाल पूछना पड़ा महंगा, सुरक्षाकर्मियों ने कर दीं लात-मुक्कों की बौछार
राज्य जल संसाधन उपयोगिता समिति की बैठक: जल प्रदाय हेतु जल आबंटन के अनेक प्रस्तावों को मिली मंजूरी…
CG Breaking : केरोसीन लेकर एसपी ऑफिस पहुंची दुष्कर्म पीड़िता, आत्मदाह करने की कोशिश…. पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
भारतीय कप्तानों में खींचतान पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दो टूक, कहा- खेल से बड़ा कोई नहीं
क्या आपको भी होती हैं वैक्सिंग के बाद दानों की समस्या, आजमाए ये घरेलू नुस्खें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन वर्षो से अधिक समय से अनुपस्थित 11 चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त, दो को 15 दिनों का नोटिस
Next Article बीजापुर में नक्सलियों ने उड़ा दी पुलिया, ब्लास्ट से सीसी रोड़ की धज्जियां उड़ी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?