ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पगडंडियों से पक्की राह तक, पीएम-जनमन की सड़कें बदल रहीं पीवीटीजी बसाहटों की तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkorba

पगडंडियों से पक्की राह तक, पीएम-जनमन की सड़कें बदल रहीं पीवीटीजी बसाहटों की तस्वीर

By Mohan Rao
Published: November 16, 2026
Share
SHARE

कोरबा जिले में 27 सड़कों के निर्माण से 29 बसाहटें जुड़ीं, 1,729 लोगों को मिल रहा लाभ

कोरबा। दुर्गम वनांचलों में बसे विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के परिवारों के लिए पक्की सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और शासन की सुविधाओं तक पहुँचने की नई राह है। कोरबा जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत बनी सड़कें उन बसाहटों को मुख्य मार्गों से जोड़ रही हैं, जहाँ के लोग पहले पथरीली पगडंडियों और कठिन रास्तों से पैदल सफर करने को मजबूर थे।

कोरबा विकासखंड के जामभाठा, सोनारी और आसपास के टोला-पारों में रहने वाले पहाड़ी कोरवा और पंडो परिवारों के लिए यह बदलाव अब रोजमर्रा की जिंदगी में दिखाई देने लगा है। ग्राम देवपहरी मुख्य मार्ग से इन बसाहटों तक बनी लगभग 3.60 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क ने पहाड़ी और पथरीले क्षेत्र का सफर आसान किया है। पहले बारिश में रास्ते कीचड़ और फिसलन से भर जाते थे। बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाना, बच्चों का स्कूल पहुँचना और राशन लाना परिवारों के लिए कठिन काम था। कई बार वाहन गाँव तक नहीं पहुँच पाते थे।

गाँव के पहाड़ी कोरवा परिवार के श्री पन साय बताते हैं कि पहले बारिश के दिनों में बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में बहुत परेशानी होती थी। राशन भी सिर पर रखकर पैदल लाना पड़ता था। अब वाहन घर तक पहुँचने लगे हैं और एम्बुलेंस बुलाना आसान हुआ है। उनके लिए सड़क ने गाँव में नई सुविधा और भरोसा पहुँचाया है।

ग्राम की श्रीमती कुमारी बाई बताती हैं कि पक्की सड़क बनने से आवागमन सुगम हुआ है और शिक्षक भी अब स्कूल तक आसानी से पहुँच पाते हैं। उन्हें लगता है कि सड़क ने गाँव को बाहरी दुनिया और जरूरी सुविधाओं से जोड़ दिया है। हाल ही में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत और अन्य अधिकारियों ने गाँव पहुँचकर सड़क का निरीक्षण किया। इससे ग्रामीणों को यह भरोसा मिला कि उनकी समस्याएँ प्रशासन तक पहुँच रही हैं।

पीएम-जनमन के अंतर्गत जिले में कुल 27 सड़कें, 64.49 किलोमीटर लंबाई में पूरी की गई हैं। इनसे 29 पीवीटीजी बसाहटों की 1,729 आबादी लाभान्वित हो रही है। वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 14 सड़कें 32.65 किलोमीटर और वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 13 सड़कें 31.84 किलोमीटर लंबाई में पूरी हुई हैं। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में इन कार्यों को आगे बढ़ाया गया। कार्यपालन अभियंता श्री सी.एस. कंवर सहित संबंधित विभागीय अमले ने दूरस्थ बसाहटों तक सड़क संपर्क पहुँचाने में योगदान दिया।

कोरबा विकासखंड में नर्मदा रोड से दलदलीपारा तक 0.92 किलोमीटर, मेन रोड से बाघमारा तक 0.90 किलोमीटर, लेमरू देवपहारी रोड से जामभाठा-सोनारी तक 3.60 किलोमीटर और डोकरमना मेन रोड से चिराईझुंझ तक 4.60 किलोमीटर सड़क पूरी हुई है। अमलडीहा रोड से जुनाडीह तक 1.10 किलोमीटर, अमलडीहा से धौराबाड़ी-अमाटीलाख तक 1.43 किलोमीटर और अमलडीहा से करूमौहा तक 1.60 किलोमीटर सड़क बनी है। पतरापाली से पहाड़ी कोरवा बसाहट तक 1 किलोमीटर, चचिया से चिताबुड़ा तक 2 किलोमीटर, बताती से बांसाखार मेन रोड तक कोरवापारा होते हुए 7.80 किलोमीटर तथा मदनपुर से मांझीपारा तक 2.17 किलोमीटर सड़क पूरी की गई है। इनसे दलदली, दलदलीपारा, बाघमारा, झामभाठा, चिराईझुंझ, जुनाडीह, धौराबाड़ी, अमाटीलाख, करूमौहा, पहाड़ी कोरवा बसाहट, चिताबुड़ा, बोकरदा आवासपारा, कोरवापारा, बांसाखार और मांझीपारा-मदनपुर की बसाहटों को लाभ मिल रहा है।

करतला विकासखंड में बोकरदा से आवासपारा और मांझीपारा तक 1.10 किलोमीटर सड़क पूरी हुई है। पाली विकासखंड में शिवपुर से शांतिनगर के बिरहोर मोहल्ले तक 2.45 किलोमीटर तथा डोंगानाला अटल चौक से जंगलपारा तक 2.15 किलोमीटर सड़क बनी है। इसके अलावा बांधाखार से टेढ़ीकुड़ा तक 2.42 किलोमीटर, मेन रोड से जुनापारा तक 2.50 किलोमीटर, ईरफ से मांझगवां-मांझीपारा तक 2.50 किलोमीटर, कोड़ार से मांझीपारा तक 0.60 किलोमीटर और भंडारखोल से खैरबहार तक 1.30 किलोमीटर सड़क पूरी की गई है। इन मार्गों से शांतिनगर, जंगलपारा, टेढ़ीकुड़ा-नुनेरा, जुनापारा, मांझगवां-मांझीपारा, कोड़ार और भंडारखोल की बसाहटों को संपर्क सुविधा मिली है।

पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से छिबरीपारा तक 2 किलोमीटर और हरदीपारा रोड से मांझीपारा तक 1.75 किलोमीटर सड़क बनाई गई है। बरतराई-बिंझरा रोड से नागरमुड़ा तक 1.50 किलोमीटर, कटघोरा-पसान रोड से कोसकट्टीपारा तक 1.30 किलोमीटर तथा कुटेशरनगोई रोड से अमलडीहा तक 3.70 किलोमीटर सड़क पूरी हुई है। कुटेशरनगोई रोड से नवापारा मांझीपारा तक 2.70 किलोमीटर, लालपुर रोड से खरकापारा और ठिर्रीआमा तक 2.80 किलोमीटर तथा कटघोरा-पसान मेन रोड से केशलपुर तक 6.60 किलोमीटर सड़क बनाई गई है। इनसे छिबरीपारा, मांझीपारा, नागरमुड़ा, कोसकट्टीपारा, अमलडीहा, नवापारा मांझीपारा, खरकापारा, ठिर्रीआमा और गड़ईपारा (झरियापारा) के लोगों को लाभ मिल रहा है।

इन सड़कों से मरीजों को अस्पताल ले जाने, विद्यार्थियों के स्कूल पहुँचने और परिवारों के बाजार तथा अन्य जरूरी सेवाओं से जुड़ने में सुविधा हुई है। प्रशासन और मैदानी अमले के लिए भी दूरस्थ बसाहटों तक पहुँचना आसान हुआ है। इससे शासन की योजनाओं और सेवाओं को पीवीटीजी परिवारों तक पहुँचाने में मदद मिल रही है। पहाड़ों और जंगलों के बीच बसे इन गाँवों के लिए सड़क विकास की बुनियादी सुविधा तक पहुँच का माध्यम बनी है। जामभाठा और सोनारी के परिवारों के अनुभव बताते हैं कि एक पक्की राह आवागमन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक पहुँच को भी सुगम बना सकती है। जनजाति गौरव पखवाड़े में पीएम-जनमन की यह पहल पीवीटीजी समुदायों के सम्मानजनक और सुविधापूर्ण जीवन की दिशा में बढ़ते कदमों को रेखांकित करती है।

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी अल्टीग्रीन ने एक्सिस बैंक के साथ की साझेदारी
कहीं ऑक्सीजन नहीं तो कहीं खराब हैं वेंटिलेटर, इसलिए बेकाबू है कोरोना!
Gustakhi Maaf: प्रेम और नफरत का ओवरडोज
जिले के पशुधन में खुरपका-मुंहपका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण महाअभियान का शंखनाद
छत्तीसगढ़ सरकार की एक और बड़ी उपलब्धि : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना को मिला स्कॉच गोल्ड अवार्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन
Next Article भारतीय रेलवे ने नेपाल के जनकपुर धाम को अयोध्या से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन सेवा को दी मंजूरी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?