दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली दुर्ग द्वारा सुधाकर तिवारी की पुण्यतिथि पर 19 मई 2023 दिन शुक्रवार को अस्पताल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का समय 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसपी केसरवानी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

उक्त शिविर में सोनोग्राफी कलर डापलर एक्स-रे, नेत्र परीक्षण दंत परीक्षण चश्मे का फ्रेम ब्लड प्रेशर ब्लड शुगर परीक्षण नि:शुल्क किए जाएंगे । शिविर के बारे में महत्तवपूर्ण जानकारी देते हुए डॉ विश्वामित्र दयाल ने बताया कि शिविर में हाइड्रोसील मोतियाबिंद नसबंदी, बच्चेदानी का ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी सिजीरियन डिलीवरी 19 मई को नि:शुल्क की जाएगी। मरीजों के केवल दवाई एवं खून पेशाब जांच का शुल्क देना होगा । अस्पताल प्रबन्धन द्वारा खून पेशाब की जांच में 40% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी साथ ही दवाइयों में 15% की छूट प्रदान की जाएगी एवं MRI जांच एवं CT स्केन की जांच में 50% की छूट प्रदान की जाएगी ।
एसआर हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय तिवारी ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन उनके पिता स्व सुधाकर तिवारी की पुण्यतिथि पर किया जा रहा है । चेयरमैन द्वारा क्षेत्र की जनता से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ लेने की अपील की है।




