भिलाई। सुपेला पुलिस ने बुधवार को पीएम आवास के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मासटरमाइंड सहित दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन लोगों ने सेक्टर-7 में रहने वाले एक व्यक्ति को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की थी । पीड़ित की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-7 निवासी सुषमा मोहतेवार ने सुपेला थाने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि कुछ माह पूर्व से मदर टेरेसा नगर निवासी मकसूद खान, सुंदर विहार निवासी रेशमा खातुन व कुरुद निवासी श्यामली श्रीवास्तव ने भिलाई निगम द्वारा बनाए गए पीएम आवास योजना के मकान दिलाने का वादा किया। मकसूद खान ने खुद को निगम का अफसर बताकर आसानी से मकान दिलाने की बात कही। इन तीनों ने त मंजू श्रीवास्तव, शुभम, शेख अरमान एवं नमिता वैष्णव के साथ भी इसी तरह मकान दिलाने का झांसा देकर ठगी की।
शिकायत के बाद इस मामले एफआईआर के बाद आरोपियों की पतासाजी की गई। सुपेला पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मास्टर माइंड मकसूद के साथ उसके दोनों सहयोगी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सुपेला पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।




