ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर 60 लाख की ठगी, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ शातिर बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर 60 लाख की ठगी, हैदराबाद से गिरफ्तार हुआ शातिर बदमाश

By Mohan Rao
Published: June 17, 2025
Share
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। हैदराबाद में हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में निवेश कराकर भिलाई की महिला डॉक्टर से 60 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। महिला को शातिर ने बनने वाले हॉस्पिटल में डायरेक्टर बनाने का झांसा दिया और भरोसे में लेकर 60 लाख रुपए निवेश करा दिया। जब महिला को पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है तो उसने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया और दुर्ग लाकर जेल भेजा।

इस संबंध में 5 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी डॉ विनिता गुप्ता रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसने बताया कि रंगारेड्‌डी जिला हैदराबाद के रहने वाले सिद्धार्थ गौडा से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 में हुई थी। सिद्वार्थ गौडा ने बताया कि एक नया हास्पिटल प्रोजेक्ट को हैदराबाद में शुरू हो रहा है। उसमें निवेश करने पर डायरेक्टर बन सकते हैं। उसने हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का वादा कर 60 लाख रूपये इंवेस्ट करने राजी किया। इसके बाद विनिता गुप्ता हैदराबाद गई तो सिद्धार्थ गौड़ा ने फर्जी साईट एवं दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लिया। विश्वास में आकर महिला ने 60 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कई माह बीतने के बाद हॉस्पिटल का प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ और सिद्धार्थ गौड़ा से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा था। आखिरकर महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। इस मामले में सुपेला थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। सुपेला पुलिस ने धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान पुलिस को पता चला कि सिद्धार्थ गौडा के विरूद्ध थाना गाचीबावली, सायबराबाद में दो धोखाधड़ी के मामले दर्ज है। उसने इसी तरह लोगों को चूना लगाया है।

इसके बाद सुपेला पुलिस की टीम हैदराबाद, तेलंगाना पहुंची और वहां सिद्धार्थ गौडा की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में सिद्धार्थ गौडा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सुपेला पुलिस की टीम ने आरोपी के पास से 1 आईफोन व एक फॉरच्युनर कार जब्त किया। आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लेकर हैदराबाद से दुर्ग लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी व आरक्षक रमेश यादव, योगेन्द्र बिलौने की सराहनीय योगदान रहा।

सिविल सेवा परीक्षा स्थगित करने की मांग, केंद्र और यूपीएससी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर खाया खाना, तारीफ में कह दी यह बातें
राजोरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, तीन आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद और हथियार बरामद
Big Breaking : कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिस्वा भूषण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, अनुसुइया उइके भेजी गई मणिपुर
लॉकडाउन में कालाबाजारी रोकने कोंंडागांव जिला प्रशासन की पहल: आवश्यक वस्तुओं की जारी की गई मूल्य सूची…. आदेश के उल्लंघन पर दुकान सील करने के साथ ही होगी एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ह्यूस्टन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह, 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ह्यूस्टन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह, 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन
Next Article आरटीओ के सुरक्षा बेड़े में शामिल हुए 48 वाहन, सीएम साय ने झंडी दिखाकर किया रवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?