ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चार लड़कियां लापता, खोज में लगीं पुलिस की टीमें, मानव तस्करी की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चार लड़कियां लापता, खोज में लगीं पुलिस की टीमें, मानव तस्करी की आशंका

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
सेल्फी ने ले ली जान: फोटो खींचते वक्त ट्रेन की चपेट में आए तीन युवक, दो ने मौके पर ही तोड़ दिया दम
SHARE

इटावा (एजेंसी)। इटावा जिले में सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में रहने वाली चार लड़कियां सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। इसमें तीन सगी बहने नाबालिग हैं। एक युवती परिसर के चौकीदार की बेटी है। तीनों बहनें राजकीय महिला विद्यालय की छात्रा हैं। अचानक लड़कियों के गायब होने से मानव तस्करी की आशंकाएं गहरा रही हैं। इनकी तलाश में जिले भर की पुलिस जुटी हुई है। बसरेहर क्षेत्र निवासी एक राजगीर मिस्त्री कॉलेज परिसर में परिवार के साथ रहता है।

उनकी तीन नाबालिग बेटियां ( 14, 16, 17 वर्ष) जीजीआईसी में पढ़ाई करती हैं। पिता के मुताबिक सोमवार सुबह बेटियां स्कूल में आधार कार्ड जमा करने की बात कहकर निकलीं थीं। उनके साथ पड़ोसी चौकीदार की बेटी (19) भी थी।
आगरा के बांह क्षेत्र निवासी चौकीदार ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई नहीं करती है। सप्ताह भर पहले ही बेटी को गांव से लेकर आया था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी युवती के कहने पर ही बाकी लड़कियां घर से निकली होंगी। पुलिस ने कॉलेज के परिक्षेत्र, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। 

तलाश में क्राइम ब्रांच भी लगी
लड़कियों की तलाश में क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ कई थानों की टीमों को लगाया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने परिजनों को थाने में बैठा लिया है। इसके अलावा कालेज क्षेत्र में आने-जाने वाले युवकों और स्कूल की साथी छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। 

फोटो अलबम भी साथ ले गईं लड़कियां
सिविल लाइन थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियों की पहचान के लिए उनकी फोटो मांगी गई तो पता चला कि कपड़ों और बाकी सामान के साथ वह फोटो अलबम भी लेकर चलीं गईं। आशंका है कि किसी के बहकावे में आकर किशोरियां पहले से तैयार प्लान के मुताबिक घर से निकली होंगीं।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि लड़कियों के पास मोबाइल फोन होने की जानकारी मिली है। उनके नंबर ट्रेस करके लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर बीएम शाह हॉस्पिटल प्रबंधन ने निकाली बाइक रैली… शामिल हुए डॉक्टर व स्टाफ
मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे धनी व्यक्ति, दुनिया में 9 वें स्थान पर…. अड़ानी पर अभी भी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर
छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के नाम पर लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए दो शातिर
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
मन की बात: पीएम मोदी ने डॉक्टरों-नर्सों से की बातें, बोले- जारी रहेगा मुफ्त वैक्सीन कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Tragic accident: Another tractor pulling the tractor stuck in the field दर्दनाक हादसा: खेत में फंसे ट्रैक्टर को खींच रहा था दूसरा ट्रेक्टर…. पलटने से चालक की फंस कर हुई मौत
Next Article The vision of MLA and Mayor Devendra Yadav is complete… CM Baghel inaugurated the martyr garden विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव की परिकल्पना पूरी… सीएम बघेल ने किया शहीद उद्यान का लोकार्पण… भिलाई वासियों को दी बधाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?