ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लीज रजिस्ट्री पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश बोले- पुराने लीज एग्रीमेंट की शर्तों का हो रहा रजिस्ट्रेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

लीज रजिस्ट्री पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश बोले- पुराने लीज एग्रीमेंट की शर्तों का हो रहा रजिस्ट्रेशन

By Mohan Rao
Published: July 17, 2023
Share
प्रेम प्रकाश पाण्डेय
SHARE

भिलाई। पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने सोमवार को बीएसपी टाउनशिप के लीज रजिस्ट्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन पुरानी शर्तों का हो रहा है, जिसमें बीएसपी प्रबंधन और लीजधारक के मध्य किया गया एग्रीमेंट अब रजिस्टर हो गया है और जिसे मानने के लिए दोनों पक्ष बाध्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लीज रजिस्ट्री को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, लीजधारक अपने विवेक से शर्तों को अध्ययन कर निर्णय़ लें।

“बात भिलाई की” कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूर्वमंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लीज एग्रीमेंट के विषय पर बहुत सारे लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। भिलाई के विधायक कह रहे हैं कि घोषणा पत्र में किया हुआ एक और वादा पूरा हुआ, जबकि फेस 6 की लीज का वादा वो तो अब भी अधूरा ही है। लीज एग्रीमेंट रजिस्ट्रेशन को स्पष्ट करते हुए पाण्डेय ने कहा कि यह केवल बीएसपी प्रबंधन औऱ लीजधारकों के मध्य 20-22 वर्षों पूर्व हुई लीज एग्रीमेंट का शुल्क अदा कर किया हुआ रजिस्ट्रेशन है। यह पहले स्टाम्प पेपर पर हुआ था लेकिन रजिस्टर होने के बाद लोग भ्रम फैला रहे हैं कि लीजधारकों को मालिकाना हक मिल गया जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

मालिकाना हक बीएसपी के पास
पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा कि रजिस्ट्रेशन केवल एग्रीमेंट के पेपर का हुआ है लेकिन मालिकाना हक अब भी बीएसपी प्रबंधन के पास है और लीजधारक के पास राइट टू एंजाय का अधिकार। जो कि वह पिछले 20-22 वर्षों से वैसे ही कर रहा था, उन्हें कोई भी नहीं भगा रहा था और न हटा सकता था। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के पश्चात इन शर्तों में लोक परिसर अधिनियम 1971 के तहत कानून भी लागू होगा जिसमें किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में बीएसपी प्रबंधन का निर्णय ही अंतिम और मान्य होगा। वास्तव में डीड, एग्रीमेंट, इकरारनामा, अनुबंध सभी शब्दों के मायने एक ही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मालिकाना हक होता तो वह हुडको की तरह सेल (विक्रय) डीड होती। पूर्व मंत्री ने यह मांग की है कि सीएम बिना शर्तों के हुडको के समान रजिस्ट्री कर लोगों को मालिकाना हक दिलाएं।

सियासत: मिशन-2023- दिल्ली तक पहुंचा गुटबाजी का असर
सुचारू रूप से हो पेंशन हितग्राहियों डीबीटी भुगतान: कलेक्टर भुरे
स्टंट शूट के दौरान ऐसा हादसा हुआ कि बाल-बाल बच गए फ्रेडी दारूवाला, मौत को देखा करीब से, साझा किये अनुभव
एजुकेशन फ्रेंडली माहौल में बच्चों को मिल रहा निखरने का मौका, आर्थिक अभाव नहीं बन रही बाधा, मिल रही बच्चों को उकृष्ट शिक्षा
ऐतिहासिक कदम: प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत, बोले- भारत का सामथ्र्य दुनिया से जरा भी कम नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएएफ कैंप में फायरिंग से मचा हड़कंप, एक के बाद एक 30 राउंड चली गोली… जवानों में मची अफरा-तफरी
Next Article CG Crime : घर के बाहर से युवती को उठा ले गया बदमाश, जंगल में दुष्कर्म कर छोड़ा… आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?