ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस साल पहली बार 26 हजार से अधिक नए मामले आए सामने, सक्रिय मामले बढ़कर दो लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

इस साल पहली बार 26 हजार से अधिक नए मामले आए सामने, सक्रिय मामले बढ़कर दो लाख के पार

By @dmin
Published: March 15, 2021
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

श्रीकंचनपथ न्यूज डेस्क/भिलाई
पिछले साल मार्च में कोरोना जिस रफ्तार से बढऩे लगा इस साल भी मार्च में वहीं रूप दिखने लगा है। पिछले कुठ दिनों में कोरोना संक्रमण फिर से बढऩे लगा है। देश में कोरोना महामारी ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड 26 हजार से अधिक कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। वहीं तीन माह बाद सक्रिय मामले दो लाख के पार चला गया है। केंद्रीय मंत्रालय ने सोमवार सुबह इसकी जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,291 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,13,85,339 पहुंच गए हैं। इससे पहले, कोरोना संक्रमण के 26 हजार से अधिक मामले पिछले साल 19 दिसंबर को दर्ज किए गए थे। वहीं पिछले 24 घंटे में इस जानलेवा संक्रमण से 118 लोगों की जान चली गई है, इसी के साथ मरने वालों की संख्या 1,58,725 पहुंच गई है। 
तीन माह बाद सक्रिय मामले दो लाख के पार 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 17,455 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,10,07,352 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बेहद कमी दर्ज की गई है। वहींकोरोना के सक्रिय मामले दो लाख के पार पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में 2 लाख 16 हजार 297 हजार का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले, डरा रहे रायपुर व दुर्ग के आंकड़े
छत्तीसगढ़ में पिछले घंटों के दौरान 475 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। खास बात यह है कि इनमें 60 फीसदी से ज्यादा मामले अकेले दुर्ग व राजधानी रायपुर से हैं। दुर्ग में सर्वाधिक 135, रायपुर से 133 व बिलासपुर से 69 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश के शेष जिलों में स्थिति नियंत्रण में दिख रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 129 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 3 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3890 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 17 हजार 329 संक्रमित हो गई है। वहीं प्रदेश में अब तक 3 लाख 9 हजार 433 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4006 हो गई है।

दुर्घटना में हुई थी दुर्ग में पदस्थ आरक्षक की मौत, पुलिस सेलरी पैकेज के तहत परिवार को मिला एक करोड़ का चेक
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजनांदगांव की ऐतिहासिक पहल, 684 विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई नि:शुल्क नीट- जेईई कोचिंग
आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति
Breaking News : छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार जा रही थी शराब, जशपुर में पुलिस ने धर दबोचा, ट्रक सहित माल जब्त
बिलासपुर एयरपोर्ट पर 4-C श्रेणी और नाइट लैंडिंग को मिली हरी झंडी, 290 एकड़ भूमि आवंटित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत पांच जिंदा जले सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत पांच जिंदा जले
Next Article दो दिनों में एक हजार रुपये सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी में दो हजार रुपये की गिरावट महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?