ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बालों की सही देखभाल के लिए पता होना चाहिए उनका प्रकार, जानिए कैसे हैं आपके बाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

बालों की सही देखभाल के लिए पता होना चाहिए उनका प्रकार, जानिए कैसे हैं आपके बाल

By Sonu Sahu
Published: October 6, 2022
Share
SHARE

अमूमन आपने विशेषज्ञों को यह कहते हुए सुना होगा कि बालों के प्रकार के अनुसार ही हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। उसके बाद ही उनसे बालों को फायदा होता है। इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि आपको अपने बालों का प्रकार पता हो। आइए हम आपको पांच तरह के बालों के प्रकार के बारे में बताते हैं ताकि आप उसी के हिसाब से अपने बालों की सही देखभाल कर सकें।

Contents
  • सीधे बाल
  • वेवी बाल
  • घुंघराले बाल
  • कॉयल हेयर
  • लोक्स बाल

सीधे बाल

कई महिलाएं सीधे बाल पाने के लिए हेयर रिबॉन्डिंग या फिर हेयर स्मूदनिंग जैसे ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जिनके बाल कुदरती सीधे होते हैं। सीधे बाल भी तीन प्रकार के होते हैं। इनमें महीन, पतले और मोटे बाल शामिल हैं। सीधे बालों को पोषण देने के लिए हमेशा सोडियम मुक्त माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही चौड़े दांतों वाली कंघी के इस्तेमाल से उन्हें उलझने से बचाया जा सकता है।

वेवी बाल

अगर आपके बाल लहराते हुए यानी इन पर एस बनता है तो ये वेवी प्रकार के बाल होते हैं। वेवी बालों को धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। यह आपके बालों को सीधा और स्मूद बनाता है और इससे बालों में स्टाइलिंग करना भी आसान हो जाता है। वहीं, किसी भी तरह की हेयर स्टाइलिंग के लिए अपने हाथों पर थोड़ी सी हेयर स्टाइलिंग क्रीम लें और उसे अपने बालों पर लगाएं।

घुंघराले बाल

घुंघराले बाल सी आकार के होते हैं और ऐसे बाल हर किसी को आकर्षित करते हैं। हालांकि, घुंघराले बालों की देखभाल करना आम बालों की अपेक्षा थोड़ा मुश्किल होता है। अगर घुंघराले बालों वाली महिलाएं यह चाहती हैं कि उनको हेयर स्टाइलिंग में कोई परेशानी न हो तो उन्हें स्टाइलिंग से पहले अपने बालों को हाइड्रेटिंग शैंपू से धोना चाहिए। यह बालों को अच्छे से साफ करने के साथ-साथ उन्हें भरपूर पोषण देने में भी मदद करेगा।

कॉयल हेयर

ये बाल आमतौर पर सीधे, लहरदार और घुंघराले की तुलना में अधिक नाजुक होते हैं। इसका कारण है कि इनमें अपेक्षाकृत कम परतें होती हैं। कॉयल बालों को तीन भागों में बांटा गया है, जिन्हें टाइप 4 ए, टाइप 4 बी और टाइप 4 सी के नाम से जाना जाता है। ये बाल प्राकृतिक रूप से बहुत घुंघराले होते हैं और इनकी अतिरिक्त देखभाल करना महत्वपूर्ण है।

लोक्स बाल

लोक्स या ड्रेडलॉक बाल वाले लोग 1800 ईसा पूर्व में भारत में दिखाई दिए, जबकि अफ्रीका में ये पहली बार 500 ईसा पूर्व में दिखाई दिए। यह रस्सी की तरह दिखते हैं जिनमें ब्रेडिंग स्टाइलिंग ज्यादा की जाती है। इस प्रकार के बालों को संवारने में काफी समय और मेहनत लगती है। इसके अतिरिक्त, इन बालों की सफाई करना और सुलझाना सामान्य बालों की तुलना में थोड़ा मुश्किल होता है।

बारिश शुरू होने से पहले करें सड़कों का डामरीकरण : विधायक वोरा ने दिये पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश
काबुल पर कब्जे के बाद तालिबान ने दिखाया असल चेहरा, भारत के साथ आयात-निर्यात पर लगाई रोक
विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सभी समाज के भवनों का होगा निर्माण, गायत्री प्रज्ञा पीठ हुडको में बनेगा डोम शेड
पर्व स्नान के लिए त्रिवेणी संगम का है विशेष महत्व, प्रशासन द्वारा बनाए गए है विभिन्न कुंड
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का दूसरा चरण शुरू, 180 नए गांव जुड़े बस सुविधा से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 348 # 06 october 2022
Next Article रात में सोने से पहले नाभि में डाले गुलाब जल, होंगे ये बेहतरीन फायदे

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?