ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बरसते पानी में पगडंडियों पर चलकर हाथी से प्रभावितों के बीच पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत…. हाथी के हमलों से प्रभावित लोगों की समस्याएं शीघ्र दूर करने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बरसते पानी में पगडंडियों पर चलकर हाथी से प्रभावितों के बीच पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत…. हाथी के हमलों से प्रभावित लोगों की समस्याएं शीघ्र दूर करने दिए निर्देश

By @dmin
Published: August 18, 2021
Share
Food Minister Amarjit Bhagat reached among the elephant affected by walking on
Food Minister Amarjit Bhagat reached among the elephant affected by walking on
SHARE

रायपुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत मंगलवार को बरसते पानी में पगडंडियों पर चलते हुए मैनपाट विकासखण्ड के हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्राम परपटिया, डांड़केसरा, कण्डराजा एवं पतरापारा पहुंचकर हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए मकानों एवं फसलों का जायजा लिया।

मंत्री भगत ने परपटिया एवं डांड़केसरा में हाथी के हमले से जान गवाने वाले मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्री भगत हाथी  प्रभावित अन्य परिवार के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हाथी के हमले से हुए क्षति का आंकलन करते हुए मुआवजा राशि हेतु तत्काल प्रकरण तैयार करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए।

मंत्री भगत ने प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि हाथियों के हमले से जन-धन की हानि हो रही है, इसके रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। लोगों को हाथी के हमले से बचाने तथा जन हानि कम से कम हो इसके लिए वन विभाग के द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। सोलर फैसिंग के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। वन विभाग को हाथी विचरण का सटीक अनुमान लगाकर समय पर लोगों को अवगत कराना होगा। साथ ही वन विभाग तथा अन्य विभागीय कर्मचारियों को तत्काल आवश्यक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए है।

इस  मौके पर छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के सदस्य श्री अटल बिहारी यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार लंगेह, मुख्य वन संरक्षक श्री अनुराग श्रीवास्तव, वन मंडलाधिकारी श्री पंकज कमल, एसडीएम सुश्री दीपिका नेताम सहित अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि, तथा अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Railway Breaking : पटना – सिकंदराबाद बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में भी ठहराव
कई सालों से जमा नहीं किया संपत्तिकर…. 23 बकायेदारों को कुर्की वारंट जारी… आयुक्त के आदेश पर जारी हुआ निर्देश
gustakhi Maaf: सिंगल यूज प्लास्टिक पर गीदड़ भभकियां
2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम, भिलाई सीए ब्रांच द्वारा बिजनेस कॉनक्लेव का आयोजन
कोरबा ट्रिपल मर्डर का खुलासा : पांच का ढाई करोड़ बनाने तंत्र क्रिया… गले में रस्सी बांधकर कर खींचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार भारत को मिल सकती हैं पहली महिला सीजेआई, सरकार को भेजी गई नौ नामों की सिफारिश
Next Article The representatives of the Chamber submitted a memorandum to the Collector चेम्बर का प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…. नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने की मांगी अनुमति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?