ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत

By @dmin
Published: February 1, 2022
Share
बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत
बजट-2022-शेयर बाजार: एलआईसी का आईपीओ जल्द, वित्त मंत्री सीतामरण ने बजट भाषण में दिए संकेत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी का पहला पब्लिक इश्यू आईपीओ जल्द आएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में यह संकेत दिया। सरकार एलआईसी के आईपीओ के माध्यम से पूंजी बाजार से लगभग एक लाख करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट-2022 पेश करते हुए कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश सफल रहा है। कई अन्य सरकारी कंपनियों के भी आईपीओ जल्द आ सकते हैं। वित्त मंत्री के बजट भाषण में एलआईसी के पहले पब्लिक इश्यू को लेकर किए गए एलान के पहले दीपम के सचिव तुहिन कांत पांडे कह चुके हैं कि सरकार इसे मार्च के अंत तक देश के शेयर बाजार में सूचीबद्ध करा लेगी।एलआईसी के आईपीओ को लेकर देश के अग्रणी मर्चेंट बैंकरों के साथ बातचीत हो चुकी है। सरकार ने हाल में सेबी को कहा है कि वह तीन हफ्ते के भीतर एलआईसी आईपीओ से जुड़े दस्तावेजों की जांच का काम पूरा कर ले।

एक लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
केंद्र सरकार एलआईसी के आईपीओ के माध्यम से पूंजी बाजार से लगभग एक लाख करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। सरकार एलआईसी में अपनी हिस्सेदारी को एक से ज्यादा चरणों में भी बेच सकती है। आईपीओ का कुछ हिस्सा देश की अग्रणी व सबसे बड़ी बीमा कंपनी के पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।

यह सबसे बड़ा आईपीओ होगा
एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी बेचने वाला यह आईपीओ देश का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) होगा। इससे पहले पेटीएम ने 18,300 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी किया था। हालांकि इसमें निवेशक को भारी झटका पड़ा,क्योंकि इश्यू की लिस्टिंग के वक्त दाम बुरी तरह नीचे आ गए। इससे पहले कोल इंडिया ने 15,000 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था।

गुना में किसान दंपति की पुलिसिया पिटाई पर सियासत तेज, राहुल गांधी, मायावती सहित विपक्ष ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 99.37 प्रतिशत रहा परिणाम, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Breaking News : 25 अप्रैल से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश, भीषण गर्मी के कारण सरकार ने लिया फैसला… आदेश जारी
पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा की धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Gustakhi Maaf: भारत का सोना भारत लौटा पर टाइमिंग जबर्दस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट-2022-आवास: गरीबों के लिए एक साल में बनाए जाएंगे 80 लाख मकान, और जानें क्या-क्या मिला बजट-2022-आवास: गरीबों के लिए एक साल में बनाए जाएंगे 80 लाख मकान, और जानें क्या-क्या मिला
Next Article बजट-2022-स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम, नेशनल टेलीमेंटल सेंटर बनाने की घोषणा बजट-2022-स्वास्थ्य: मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम, नेशनल टेलीमेंटल सेंटर बनाने की घोषणा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?