ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात : बेमेतरा के कठिया (रांका) में की गई घोषणाएं, ग्राम पंचायत कुसमी बनेगा नगर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

भेंट-मुलाकात : बेमेतरा के कठिया (रांका) में की गई घोषणाएं, ग्राम पंचायत कुसमी बनेगा नगर

By Mohan Rao
Published: December 28, 2022
Share
सीएम बघेल की भेंट मुलाकात
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को बेमेतरा विधानसभा के विकासखंड बेरला के ग्राम कठिया (रांका) में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से गरीबों के घर में अंजोर हो रहा है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, हाट बाजार क्लिनिक योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है। बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है। योजनाएं इसी उदेश्य को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने की अनेक घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जायेगा मुख्यमंत्री ने कुसमी और रांका कठिया में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू करने, जेवरा-अर्जुनी- बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण करने तथा चौड़ीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति देने, ग्राम रांका – कठिया में सामुदायिक भवन के निर्माण, ग्राम रांका- कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल के भवन निर्माण और चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात में अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा आम जनता के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। गौ-वंश के संरक्षण के लिए भी योजना बनाई गई है। किसान, आदिवासी तबके के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी वर्गों के लोगों को भरपेट भोजन का अधिकार मिल सके इसलिए सर्वभौम पीडीएस योजना बनाई गई है। हमारा पहला काम किसानों की ऋण माफी का था, जिसमें 19 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अन्नदाता किसान के साथ है। हमारी सरकार ने किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की। किसानों को इसकी चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान का मूल्य सबसे ज्यादा दे रही है। वादा 25 सौ का था लेकिन समर्थन मूल्य और इनपुट सब्सिडी को मिलाकर हम किसानों को 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी को आसान बनाया गया है। ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई हैं। मुख्यमंत्री ने इसके पहले भेंट-मुलाकात स्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर एवं राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय लोगों ने सरकारी योजनाओं की जमकर सराहना भी की।

आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा में नवाचारों को केन्द्र सरकार ने सराहा
नवाब मलिक बोले- क्रुज से आर्यन खान को किडनैप किया गया, मांगी गई थी 25 करोड़ रुपये की फिरौती
Big Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने सैनिक परिवारों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर साल मिलेगी इतने हजार सहायता राशि
होली की रात भिलाई में मिली युवक की संदिग्ध लाश, मृतक की पहचान नहीं…. जांच में जुटी पुलिस
पीसीसी अध्यक्ष के दो वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विविध कार्यक्रम… जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की बैठक में लिया गया निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : नाबालिग को घुमाने के बहाने ले गए बदमाश, तीन दिन तक करते रहे रेप… आरोपी गिरफ्तार
Next Article सुपेला चौक पर हादसे में महिला की गई जान, खुर्सीपार से लौटते समय ट्रक ने मारी थी टक्कर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?