ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मेकअप से दाग-धब्बे और मुंहासे छुपाने के लिए अपनाएं यह तरीका…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मेकअप से दाग-धब्बे और मुंहासे छुपाने के लिए अपनाएं यह तरीका…

By Sonu Sahu
Published: January 13, 2023
Share
SHARE

मुंहासे, इसके निशान और दाग-धब्बे चेहरे की रंगत को असमान करने का कारण बन सकते हैं और इन्हें दूर होने में हफ्तों या महीनों का समय लगता है। ऐसे में अगर कोई महत्वपूर्ण अवसर या कार्यक्रम आ जाए तो मेकअप आपका बचाव कर सकता है। आइए जानते हैं कि आप मेकअप से अपने चेहरे के दाग-धब्बों या मुंहासों के निशानों को कैसे छिपा सकते हैं और अपनी त्वचा को साफ, बेदाग और चमकदार बना सकते हैं।

Contents
  • सबसे पहले त्वचा को करें मॉइस्चराइज
  • कलर करेक्टर आएगा काम
  • कंसीलर है जरूरी
  • मैट फिनिश फाउंडेशन का इस्तेमाल करना न भूलें
  • अंत में कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें मेकअप

सबसे पहले त्वचा को करें मॉइस्चराइज

अधिक सीबम उत्पादन आपकी त्वचा को सुपर-ऑयली बना सकता है। इसलिए सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर से साफ कर लें। फिर अपने पूरे चेहरे पर एक हल्का ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। यह मुंहासों और दाग-धब्बों के कारण होने वाली सूजन को भी शांत करेगा। इसके बाद अपने चेहरे पर नॉन-स्टिकी प्राइमर लगाएं।

कलर करेक्टर आएगा काम

कलर करेक्टर मुंहासों के निशान और अन्य दाग-धब्बों को छिपाने के लिए सबसे अच्छा मेकअप उत्पाद है। मुंहासों के निशान सूखने के बाद भूरे रंग के हो जाते हैं, इसलिए इसके दागों को छिपाने के लिए नारंगी रंग का कलर करेक्टर इस्तेमाल करें। आप भूरे रंग के धब्बों को छिपाने के लिए नारंगी शेड की लिपस्टिक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर मुंहासे ताजे हैं तो हरे रंग का कलर करेक्टर इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंसीलर है जरूरी

कलर करेक्टर के बाद मुंहासों के धब्बों या अन्य दागों को छिपाने के लिए कंसीलर के सही शेड का उपयोग करें। इसके लिए स्टिक या ड्राई क्रीम कंसीलर का उपयोग करें क्योंकि ये दाग-धब्बों के आसपास तेल का निर्माण रोक सकते हैं। आप अतिरिक्त लाभ के लिए स्क्कस्न 20 वाला कंसीलर भी चुन सकती हैं। हमेशा हल्के हाथों से कंसीलर को दाग-धब्बों पर लगाएं।

मैट फिनिश फाउंडेशन का इस्तेमाल करना न भूलें

कंसीलर लगाने के बाद एक मैट, लाइटवेट और फुल-कवरेज वाला फाउंडेशन चुनें, जो मुंहासों के निशान और दाग-धब्बों को छिपाते हुए आपको एक फ्लॉलेस फिनिश देगा। इसके साथ ही ध्यान रखें कि फाउंडेशन लंबे समय तक चलने वाला और त्वचा पर कोमलता से लगने वाला हो। हमेशा फाउंडेशन को चेहरे पर ब्यूटी स्पंज से अच्छी तरह ब्लेंड करते हुए लगाएं और भूल से भी रगड़ें नहीं।

अंत में कॉम्पैक्ट पाउडर से सेट करें मेकअप

मेकअप को फीका पडऩे से बचाने के लिए अंत में एक कॉम्पैक्ट पाउडर का उपयोग करें। यह आपके मेकअप बेस को भी बरकरार रखेगा और अतिरिक्त कवरेज भी देगा। मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए ब्यूटी स्पंज को हल्का सा गीला करें और इससे पाउडर को अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो लूज पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं और मेकअप-सेटिंग स्प्रे के साथ अच्छा लुक पाएं।

पौनी पसारी योजना: 15 लोगों को मिला चबुतरा…. भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने सौंपा आबंटन पत्र
घर में घुसकर चाकू व डंडे से पीटकर शख्स को किया अधमरा, उतई पुलिस ने की गिरफ्त में तीन आरोपी
कोरोना महामारी के दौर में वैक्सीन ही संजीवनी… प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कहा वैक्सीन से डरे नहीं सभी लगवाएं
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 1.31 लाख करोड़ की पीएम पोषण योजना को हरी झंडी, जानिए और क्या-क्या फैसले हुए
राज्य गठन के बाद सबसे अधिक धान खरीदी: छत्तीसगढ़ में पंजीकृत किसानों में से रिकार्ड 95.38 प्रतिशत किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्रलेखा की 2023 की शुरुआत रही धमाकेदार, आर या पार में किया शानदार काम…
Next Article शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में जलवा बिखेरती नजर आई जाह्नवी कपूर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?