ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घर से दूर रह रहे बच्चों की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये टिप्स…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

घर से दूर रह रहे बच्चों की सही परवरिश के लिए अपनाएं ये टिप्स…

By Sonu Sahu
Published: December 30, 2022
Share
SHARE

बहुत से पेरेंट्स ऐसे होते हैं जिन्हें मजबूरन अपने बच्चे को खुद से दूर रखना पड़ता है। इसके पीछे पारिवारिक मजबूरी या पढ़ाई के लिए परिवार से दूर रखने जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में घर से दूर रह रहे बच्चों की सही परवरिश और उनका पालन-पोषण करना पेरेंट्स के लिए मुश्किल हो जाता है, लेकिन ये असंभव नहीं है। आइए आज हम आपको लॉन्ग-डिस्टेंस पेरेंटिंग के बारे में और इसमें मदद के लिए टिप्स बताते हैं।

Contents
  • क्या है लॉन्ग-डिस्टेंस पेरेंटिंग?
  • छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें
  • फोन कॉल के लिए शेड्यूल सेट करें
  • मस्ती के पल शेयर करें
  • बच्चे की प्राइवेसी का सम्मान करें

क्या है लॉन्ग-डिस्टेंस पेरेंटिंग?

कभी-कभी कुछ परिवार भौगोलिक रूप से अपने बच्चों से अलग हो जाते हैं। इसे पेरेंट्स और बच्चों के बीच लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप कह सकते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। किसी बच्चे के पिता सैन्य कर्मी होने के नाते ड्यूटी पर जा सकते हैं या फिर पेरेंट्स और बच्चे काम के सिलसिले या पढ़ाई के कारण दूसरे शहर, राज्य या देश भी जा सकते हैं। ऐसे में बच्चों की परवरिश नीचे लिखे गए टिप्स की मदद से करें।

छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें

आमतौर पर बच्चों को पेरेंट्स से प्यार और उनके ध्यान की जरूरत होती है। ऐसे में घर से दूर रहकर बच्चों को खुद से जुड़ाव महसूस करवाने के लिए पेरेंट्स को बच्चे की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने और समय निकालने की जरूरत है। बच्चों के नए हेयरकट या नए कपड़ों की तारीफ करें और अन्य चीजों पर ध्यान दें। ऐसा करने से बच्चे को लगेगा कि आप आसपास ही हैं, जो उनकी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दे रहे हैं।

फोन कॉल के लिए शेड्यूल सेट करें

पेरेंट्स को रोजाना समय निकालकर अपने बच्चों से फोन पर बात करनी चाहिए, हालांकि कॉल करने की सीमा का ध्यान रखें क्योंकि बहुत ज्यादा कॉल या कम कॉल करने से समस्याएं हो सकती हैं। 24 घंटे में बच्चे को दो से तीन बार फोन कॉल करने के लिए पेरेंट्स एक शेड्यूल सेट कर लें। अगर कभी कॉल के लिए समय नहीं है तो ऑडियो मैसेज जरूर भेजें। इससे बच्चे मजबूरी समझेंगे और अकेलापन महसूस नहीं करेंगे।

मस्ती के पल शेयर करें

लॉन्ग-डिस्टेंस पेरेंटिंग का मतलब यह नहीं है कि आप अपने मजेदार समय के साथ समझौता करें। बच्चे अधिक सक्रिय और साहसी होते हैं, इसलिए भले ही वह दूर हों, आप उनके साथ मस्ती के पल शेयर कर सकते हैं। ऐसी कई ऑनलाइन गतिविधियां और गेम हैं, जिनमें दूर रहकर भी एक साथ भाग लिया जा सकता है। पेरेंट्स गूगल पर इन गेम्स के बारे में सर्च करके अपने बच्चों से जुड़कर मस्ती कर सकते हैं।

बच्चे की प्राइवेसी का सम्मान करें

कुछ पेरेंट्स बच्चों के दैनिक जीवन में बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं, जो ठीक बात है। हालांकि कभी-कभी पेरेंट्स बच्चों की जिंदगी में कुछ ज्यादा ही दखल देने लगते हैं और हर बात पर टोकने लगते हैं, जो गलत है। पेरेंट्स को यह समझने की जरूरत है कि बच्चे अपनी अलग पहचान के साथ एक अलग व्यक्ति है। उनसे रोजाना बात करना सही है, लेकिन बहुत ज्यादा दखलअंदाजी करना नहीं, इसलिए बच्चे की प्राइवेसी का सम्मान करें।

कोसानगर में धूमधाम से मनाया गया हरेली त्योहार, देखे विडियो
भिलाई के मैत्री बाग में 1 और 2 फरवरी को फ्लावर शो,  अलग अलग फूल व फल बनेंगे आकर्षण
यूपी STF ने किया एक और एनकाउंटर, गैंगस्टर अनिल दुजाना को मार गिराया…. 18 लोगों की कर चुका था हत्या
एसपी अजय यादव से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि: व्यापारियों से हो रहे साइबर ठगी रोकने सार्थक प्रयास की रखी मांग
सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी, उदयनिधि स्टलिन के पोस्टर पर चप्पल रखकर जता रहे विरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वदेशी मेले के समापन समारोह में शामिल हुईं राज्यपाल ने कहा- दिखती है भारत की समृद्ध परंपरा की झलक…
Next Article ऑनलाइन शॉपिंग से मंगवा रखे थे धारदार हथियार, नाबालिगों से पुलिस ने बरामद किए 48 घारदार चाकू

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?