ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एसपी अजय यादव से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि: व्यापारियों से हो रहे साइबर ठगी रोकने सार्थक प्रयास की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एसपी अजय यादव से मिले भिलाई चेम्बर के प्रतिनिधि: व्यापारियों से हो रहे साइबर ठगी रोकने सार्थक प्रयास की रखी मांग

By @dmin
Published: June 6, 2020
Share
Representative of Bhilai Chamber met SP Ajay Yadav: Demand for meaningful efforts to stop cyber frauds from traders
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई इकाई कोरोना संक्रमण के दौरान समाज सेवा के साथ साथ व्यपारियों को जागरूक करने में अग्रणी रहा है। इसी कड़ी में आज भिलाई चैम्बर का एक प्रतिनिधि मंडल जिले के पुलिस कप्तान अजय यादव से मिला। इस मौके पर एसपी अजय यादव के साथ साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। वहीं व्यापारियों से हो रहे साइबर क्राइम को रोकने सार्थक प्रयास किए जाने की मांग की गई। इस दौरान अजय भसीन, उद्योग चैंबर अध्यक्ष जेपी गुप्ता, गार्गी शंकर मिश्रा, करमजीत बेदी, राजेश माखीजा, अजय खत्री, शंकर सचदेव, मनोज बक्तानि, पंकज सेठी, राकेश मल्होत्रा उपस्थित थे।

चर्चा के दौरान युवा चैम्बर अध्यक्ष अजय भसीन ने एसपी अजय यादव को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से व्यापारियों के साथ साइबर क्राइम की अनेक घटनाएं हो चुकी है और अभी भी व्यापारी वर्ग इस क्राइम का शिकार होता चला जा रहा है। सायबर क्राइम करने वाले अपराधी किसी का अकाउंट हेक करके उसका दुरूपयोग कर खाते से रकम निकाल कर यह अपराध कर रहे है। अजय बसीन ने बताया कि ओएलएक्स पर सामान बेचने वालों के साथ भी यह शातिर ठगी करने से नहीं चूक रहे हैं। यही नहीं साइबर अपराधी अब छोटे दुकानदारों को भी शिकार बना रहे है। कंप्यूटर, टीवी, फ्रिज आदि होम डिलीवरी आर्डर करते हैं व पेटियम या अन्य ऑनलाइन कैश ट्रांसफर की बात करके दुकानदार के ही अकाउंट से रकम निकाल लेते है। अब तो बयूटी पार्लर व छोटे दुकानों को भी अपना शिकार बना रहे है। अन्य नए नए तरीकों से यह क्राइम हो रहा है।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की भिलाई इकाई द्वारा एसपी अजय यादव से निवेदन किया गया कि व्यापारी वर्ग अभी भी ऑनलाइन प्रक्रिया मे उतना परिपूर्ण नही हो पाया है कि इन नए अपराध को समझ सके। इस तरह के साइबर क्राइम पर व्यापारी वर्ग को कैसे बचाया जाए इसके लिए पुलिस विभाग को सार्थक प्रयास करना चाहिए। चैम्बर प्रतिनिधियों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद एसपी अजय यादव ने आश्वासन दिया कि इस तरह के साइबर क्राइम पर व्यापारियों को जागृत करने के लिण् छोटी छोटी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसे रोकने पुलिस विभाग अपना कार्य कर रहा है। एसपी ने कहा कि सभी व्यापारी सतर्कता से व्यापार व ट्रांजेक्शन करे।

10 दिनों के भीतर टैक्स जमा नहीं करने वाले बकायेदारों के नाम होंगे सार्वजनिक, कुर्की जैसी कार्रवाई की भी है तैयारी
भारतीय रेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया कमजोर बच्चों की सुरक्षा के लिए लॉन्च की एसओपी
भाजपा नेत्री पुरंदेश्वरी के बयान पर फूटा गुस्सा…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने फूंका भाजपा का पुतला
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चली विधायक देवेन्द्र की मां पुष्पा यादव, पंजाब के आदमपुर में जुड़ी यात्रा से
श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला- असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 231 # 06 June 2020
Next Article Mayor and Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav did Bhoomipujan of the main road in front of Vande Mataram Apartment महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने किया वंदे मातरम अपार्टमेंट के सामने मुख्य सड़क का भूमिपूजन

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?